अंबेडकरनगर: निजी स्कूल संचालकों ने मांगी पढ़ाई शुरू करने की अनुमति

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकरनगर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के बाद बंद किए गए शिक्षण संस्थानों को पुन: खोले जाने की मांग निजी स्कूल संचालकों ने की है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के एक प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम से मुलाकात कर उन्हें राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन भी सौंपा।इसमें कहा गया है कि कोरोना संकट के चलते स्कूल कॉलेज बंद चल रहे हैं। बीते दो वर्षों से कोरोना संकट के कारण स्कूल कालेज पहले से बंद रह चुके हैं। ऐसे मेें निजी विद्यालय के प्रबंधकों के समक्ष विभिन्न प्रकार की आर्थिक मुश्किलें खड़ी हो रही हैं। इसे देखते हुए कोविड प्रोटाकॉल के बीच स्कूल कॉलेजों को खोले जाने की अनुमति दी जाए।जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह यादव ने बताया कि बीते दिनों जब सब कुछ सामान्य होने के बाद विद्यालयों को खोला गया, तो कुछ बेहतर होने की उम्मीद बंधी थी

लेकिन स्थिति पटरी पर आने से पहले ही एक बार फिर शिक्षण संस्थानों को बंद करा दिया गया। इससे स्कूल संचालकों के समक्ष तमाम तरह की आर्थिक मुश्किलें भी खड़ी हो गयी है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अनिल विश्वकर्मा, हरिशंकर मौर्य, वीरेेंद्र, रामसागर, रामसूरत आदि ने मांग की कि बच्चों के भविष्य को देखते हुए सोमवार से स्कूल कॉलेज को खोले जाने की अनुमति प्रदान की जाए।

रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें