अंबेडकर नगर: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

अंबेडकर नगर: जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यो की मासिक समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक में कर करेत्तर एवं राजस्व संग्रह, भू राजस्व, वाणिज्य कर, स्टांप देय, व्यापार कर, बैंक देय, रॉयल्टी, आबकारी, परिवहन, विद्युत देय आदि की समीक्षा में सभी की लक्ष्य के सापेक्ष वसूली कम होने पर जिलाधिकारी द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को हिदायत दी गई कि लक्ष्य के सापेक्ष वसूली की जाय। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारी/ तहसीलदार को निर्देश देते हुए कहा कि वसूली में और तेजी लाया जाए। जिलाधिकारी ने आरसी की वसूली की प्रगति की समीक्षा समस्त तहसीलदारों से की, जिसमें आरसी वसूली में कमी दिखाई दी।
जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वसूली में तेजी लाया जाए। अकबरपुर में सबसे कम वसूली होने के कारण तहसीलदार अकबरपुर को जिलाधिकारी द्वारा कड़े निर्देश दिए गए कि वसूली में तेजी लाते हुए वसूली को बढ़ाया जाए। अन्यथा की दशा में संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही तय किया जाएगा।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि 5 वर्ष के पुराने लंबित मुकदमे को प्रत्येक माह कुछ न कुछ अवश्य सुनवाई की जाय।बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आई. जी. आर. एस. पर डिफाल्टर/लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना सुनिश्चित करें। दौरान अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार कनौजिया, अतिरिक्त उप जिलाधिकारी ,सुनील, रोशनी यादव, समस्त उप जिलाधिकारी/समस्त तहसीलदार,जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी, संबंधित विभाग के अधिकारी तथा राजस्व विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहें ।

 रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें