अंबेडकर नगर :श्रम विभाग अम्बेडकर नगर द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज, अयोध्या में होने वाले मण्डल स्तरीय सामूहिक विवाह की तैयारियां जोर शोर से की जा रही हैं। दिनांक 26 नवम्बर को होने वाले इस वृहद कार्यक्रम में जिले को 600 श्रमिको की पुत्रियों का विवाह कराने का लक्ष्य दिया गया है । विभाग द्वारा 300 से अधिक आवेदन प्राप्त भी कर लिया गया है और जांच आदि की प्रक्रिया की जा रही है। अभी इसके लिए आवेदन प्राप्त भी किया जा रहा है और प्रचार प्रसार भी किया जा रहा है। इसमे प्रत्येक लाभार्थी को 75 हज़ार रूपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
ऐसे निर्माण श्रमिक पात्र होंगे, जिनके पंजीयन का 100 दिन पूरा हो गया हो। विवाह के लिये वधू की उम्र 18 वर्ष और वर की आयु 21 वर्ष से अधिक होनी चाहिये। 20 नवम्बर तक सामूहिक विवाह के आवेदन की प्रक्रिया चलेगी। अधिक जानकारी के लिये कार्यालय श्रम प्रवर्तन अधिकारी, पुरानी तहसील परिसर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में सम्पर्क किया जा सकता है।
रिपोर्ट : राजकुमार मौर्य









