अनुष्का रंजन की मेहंदी में No Makeup लुक में पहुंचीं आलिया भट्ट, वाणी कपूर ने भी लूट ली महफिल

Facebook
X
WhatsApp

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी के साथ ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक के बाद एक बैंड-बाजा-बारात देखने को मिल रही हैं. अब आलिया भट्ट की BFF एक्ट्रेस अनुष्का रंजन अपने प्यार को नया नाम देने जा रही हैं. अनुष्का अपने बॉयफ्रेंड आदित्य सील के साथ शादी कर अपने रिश्ते को एक और नाम देने जा रही हैं. दोनों कल यानी 21 नवंबर को 7 फेरे लेने वाले हैं. शादी के पहले घर में होने वाले सारी रस्में अनुष्का के घर हो रही हैं. हाल ही में उनकी मेहंदी सेरेमनी हुई, जिसमें आलिया भट्ट, वाणी कपूर के साथ टीवी इंडस्ट्री का मशहूर चेहरा क्रिस्टल डिसूजा भी पहुंचीं।

आकांक्षा रंजन की BFF हैं आलिया भट्ट
अनुष्का रंजन की बैचलर पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं. इस तस्वीरों के बाद अब उनकी मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं. इस सेरेमनी के दौरान अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन की बीएफएफ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी पहुंची थीं. इस दौरान वह नो मेकअप लुक में नजर आईं।

लोगों को भा गई आलिया भट्ट की सादगी
आलिया भट्ट ने इस दौरान रेड कलर की एथनिक आउटफिट कैरी की थी. आलिया के इस सिंपल अवतार को लोग पसंद कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही हैं, जिसमें आलिया अपनी दोस्त आकांक्षा रंजन के साथ नजर आ रही हैं. मशहूर सेलेब्रिटी पैपराजी विरल भयानी ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्रान अकाउंट पर शेयर की है।

आलिया का लोग कर रहे हैं तारीफ
आलिया का सिंपल लुक लोगों को पसंद आ रहा है. लोग कमॉमेंट कर उन्हें सिंडरेला बता रहे हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा, आलिया बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

वाणी कपूर ने भी लूट ली महफिल
वहीं, ‘चंडीगढ़ करे आशिकी’ की रिलीज से पहले वाणी कपूर ने अपनी दोस्त अनुष्का की मेहंदी में जमकर धमाल किया. उन्होंने अनुष्का के साथ एक तस्वीर साझा की. उन्होंने दुल्हन के साथ सेल्फी लेते हुए अपनी मिलियन डॉलर की मुस्कान बिखेरी हैं, जो सोशल मीडिया पर महफिल लूट रही है।

कौन हैं आदित्य सील?
आदित्य सील ‘पुरानी जींस’, ‘तुम बिन 2’, ‘नमस्ते इंग्लैंड’, ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ और ‘इंदु की जवानी’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं. आदित्य सील और अनुष्का रंजन की मुलाकात साढ़े तीन साल पहले एक फैमिली फंक्शन में हुई थी. इस दौरान दोनों के बीच काफी सारी बातें हुईं. इवेंट के बाद भी वह एक-दूसरे से मिले और फिर दोनों को प्यार हो गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें