अमेरिकी मैग्जीन मेडिकल जर्नल द लांसेट ने कोरोना के लिए मोदी सरकार को ठहराया दोषी ,कहा चेतावनी के बाद भी हुए धार्मिक आयोजन और चुनाव

Facebook
X
WhatsApp

मेडिकल जर्नल द लांसेट के संपादकीय में एक लेख छपा है. जिसमें भारत में तेजी से फैलते कोरोना संकट के लिए केन्द्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया है. जर्नल के लेख में यह कहा गया है कि केन्द्र सरकार ने न सिर्फ सुपरस्प्रेडर धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों को होने दिया, बल्कि देश में वैक्सीशनेश कैंपेन भी धीमा किया. इस कारण भारत में कोरोना इतना विकराल रूप ले लिया.

संपादकीय में यह भी लिखा गया है कि सरकार को कोरोना फैलने को लेकर चेतावनी भी जारी की गई थी, लेकिन सरकार ने इसपर ध्यान नहीं दिया. और आयोजनों को बदस्तूर जारी रहने दिया. सरकार ने सुपरस्प्रेडर धार्मिक और राजनीतिक आयोजनों के जोखिम को लेकर सभी चेतावनियों को दरकिनार कर दिया. इन आयोजनों में देश के लाखों लोगों ने हिस्सा लिया. जिससे कोरोना तेजी से फैला.

वहीं लैंसेट ने कहा कि कई एक्सपर्टों और देशों द्वारा दिए गए सुपरस्प्रेडर घटनाओं के जोखिमों के बारे में चेतावनी के बावजूद सरकार ने भारत में धार्मिक त्योहारों को बड़े पैमाने पर मनाने की अनुमति दे दी. इसके अलावा चुनाव के दौरान हुए विशाल राजनीतिक रैलियों ने भी कोरोना फैलाने का काम किया है.

दूसरे लहर की शुरूआत के बारे में “कई” चेतावनियां दी गई

संपादकीय में कहा गया कि सरकार को दूसरे लहर की शुरूआत के बारे में “कई” चेतावनियां दी गई थी उन्होंने उसे भी नजरअंदाज कर दिया. उन्होंने कहा कि मार्च की शुरुआत में कोरोना की दूसरी लहर शुरू होने से पहले, भारतीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन इस महामारी को “Endgame ” घोषित कर दिया था. देश में कई महीने के कोरोना के कम केसेज आने से सरकार ने लोगों को चेतावनी देने की वजह लोगों के मन में ये धारणा बना दी कि देश से कोरोना वायरस खत्म होने के कगार पर है.

सरकार को उस स्थिति की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए जिसमें अभी हम हैं

ICMR में महामारी विज्ञान विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. ललितकांत ने कहा कि वह संपादकीय से सहमत हैं. “सरकार को उस स्थिति की ज़िम्मेदारी लेनी चाहिए जिसमें अभी हम हैं.” वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य मंत्रलाय द्वारा शनिवार को जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार देश में जहां पिछले तीन दिन से हर रोज 4 लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं. वहीं देश में पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 4,187 लोगों की कोरोना से मौत हो गई जोकि एक दिन में दर्ज की गई मौतों की अब तक की सबसे अधिक संख्या है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें