Moradabad News: ग्राम चेतरामपुर में धूमधाम से मनाया गया विश्व मत्स्यिकी दिवस, 40 किसानों ने किया प्रतिभाग !

Facebook
X
WhatsApp

Moradabad News: जिला मुरादाबाद के तहसील कांठ क्षेत्र के ग्राम चेतरामपुर में 21 नवंबर 2026 को विश्व मत्स्यिकी दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में लगभग 40 मत्स्य पालक किसानों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान किसानों को मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं, आधुनिक तकनीकों और मछलियों में होने वाले रोगों के प्रबंधन की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के दौरान 12 किसानों का सीएससी के माध्यम से एनएफडीपी (NFDP) पंजीकरण कराया गया, जबकि 10 किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनवाए गए। इसके साथ ही लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

WhatsApp Image 2026 11 22 at 10.50.57 AM

मत्स्य विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। वहीं, मछलियों में होने वाले विभिन्न रोगों और उनके बचाव एवं प्रबंधन के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

WhatsApp Image 2026 11 22 at 10.51.45 AM

कार्यक्रम में मनी एग्रो हब के सीईओ अय्यूब खान ने मोती पालन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं और किसानों को इस क्षेत्र में स्वरोजगार एवं आय बढ़ाने की संभावनाओं से अवगत कराया।

इस अवसर पर जनपदीय मत्स्य अधिकारी गणेश प्रसाद तथा ज्येष्ठ मत्स्य निरीक्षक मनोज कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य मत्स्य पालकों को जागरूक करना और मत्स्य पालन को बढ़ावा देना रहा।

रिपोर्टर- अमित कुमार शुक्ला, मुरादाबाद

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें