Balaghat News: मंडई में चाऊमीन खाना बच्चों को पड़ा भारी, 118 बच्चे बीमार; 45 जिला अस्पताल रेफर !

Facebook
X
WhatsApp

Balaghat News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिर्री में 21 नवंबर को आयोजित मंडई (मेले) के दौरान चाऊमीन खाने से 118 बच्चे फूड पॉइजनिंग के कारण बीमार हो गए। बच्चों को पेट दर्द की शिकायत होने पर तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। बेहतर उपचार एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए 45 बच्चों को जिला चिकित्सालय बालाघाट रेफर किया गया है। इसके अलावा 12 वयस्कों को भी जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

WhatsApp Image 2026 11 22 at 12.28.33 PM

घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने 22 नवंबर की सुबह जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती बच्चों एवं अन्य मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने बच्चों से चर्चा कर उनकी तबीयत के संबंध में जानकारी ली तथा चिकित्सकों को सभी मरीजों का समुचित एवं बेहतर उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शत्रुघ्न सिंह दाहिया ने बताया कि जिला चिकित्सालय के बच्चा वार्ड में भर्ती सभी 45 बच्चों तथा मेडिकल वार्ड में भर्ती 12 वयस्कों की स्थिति सामान्य है। सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर में भी बीमार बच्चों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। उपचार के बाद शेष बच्चों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जिला चिकित्सालय में भर्ती बच्चों की स्थिति भी सामान्य बनी हुई है।

लोकेशन- बालाघाट ( मध्य प्रदेश )
संवाददाता- दिलीप जामरे

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें