नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित सीबीएसई टर्म 1 परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर है. दरअसल, सीबीएसई 10वीं 12वीं टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट आज जारी होने की उम्मीद है. ऐसे में परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in या cbseresults.nic.in पर विजिट करके परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं.
बता दें कि सीबीएसई के द्वारा अभी तक टर्म 1 रिजल्ट 2022 जारी होने की डेट और समय के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. लेकिन मीडिया रिपोर्टस की माने तो टर्म 1 परीक्षा का रिजल्ट इस सप्ताह जारी किया जाना है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि अधिक अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट समय पर विजिट कर सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद ऊपर बताई गई सीबीएसई के द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए टर्म 2 परीक्षा का आयोजन मार्च-अप्रैल 2022 में किया जाना है. इसके लिए सीबीएसई के द्वारा डेटशीट जारी की जाएगी. इस परीक्षा के लिए सैंपल क्वेश्चन पेपर आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है. टर्म 2 परीक्षा टर्म 1 परीक्षा से अलग होगी क्योंकि यह सब्जेक्टिव आधारित परीक्षा होगी और परीक्षा का समय भी बढ़ाया जाएगा.









