ऋतिक रोशन-यामी गौतम की वजह से रो पड़ी थीं प्रीति जिंटा, चीन में भी हुई थी चर्चा

Facebook
X
WhatsApp

ऋतिक रोशन और यामी गौतम  स्टारर फिल्म ‘काबिल’ 25 जनवरी 2017 में रिलीज हुई थी. संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. ऋतिक-यामी के अलावा इस फिल्म में रोहित रॉय , रोनित रॉय , उर्वशी रौतेला   भी थीं.  इस फिल्म को चीन में भी रिलीज किया था, जहां  ऋतिक को देख चीनी दीवाने हो गए थे. इस फिल्म की चीन में रिलीज से पहले बकायदा स्क्रीनिंग रखी गई थी ऋतिक रोशन बेहद हैंडसम बॉलीवुड के एक्टर माने जाते हैं. इनकी फिल्म ‘काबिल’ जब चीन में रिलीज की गई तो इनके चीनी दीवानों ने इनका एक खास नाम रख दिया था. इंडिया में तो ग्रीक गॉड के नाम से फेमस हैं लेकिन चाइना वाले मेंडरीन लैंग्वेज में ऋतिक को दा शुआई  बुलाने लगे थे. इसका मतलब हैंडसम, ग्रेसफुल, स्मार्ट होता है. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतिक के चीनी फैंस उनके इतने दीवाने हो गए थे कि उन्हें मेल लिखने लगे थे. ऋतिक ने इतना जबरदस्त परफॉर्मेंस दिया था कि इस फिल्म के दीवाने सिर्फ चीन में ही नहीं बॉलीवुड में भी हो गए थे.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा और ऋतिक रोशन अच्छे दोस्त माने जाते हैं. इनकी फिल्म ‘कोई मिल गया’ को लोग आज भी याद करते हैं. लेकिन ‘काबिल’ में ऋतिक को यामी गौतम के साथ देखकर प्रीति की आंखों में आंसू आ गए थे. इसका खुलासा खुद प्रीति ने 3 फरवरी 2017 में  किया था.

दरअसल, 5  साल पहले जब ‘काबिल’ रिलीज हुई  थी, तब इस फिल्म को लेकर प्रीति जिंटा ने फैंस के साथ लाइव चैटिंग में कहा था कि ऋतिक रोशन और यामी गौतम ने उनको रुला दिया. हुआ ये कि एक फैन ने प्रीति से पूछ लिया था कि क्या उन्होंने ‘काबिल’ देखी. इस पर प्रीति ने रिप्लाई दिया था कि ‘काबिल’ और ऋतिक दोनों पसंद आए. मुझे लगता है कि ‘कोई मिल गया’ के बाद ऋतिक का ये बेस्ट परफॉर्मेंस था. उसने और यामी ने मुझे रुला दिया’.

बता दें कि ‘काबिल’ फिल्म में ऋतिक रोशन (रोहित भट्नागर) और यामी गौतम (सु भट्नागर) ने नेत्रहीन पति-पत्नी का रोल प्ले किया था. इस फिल्म में रोनित रॉय और रोहित रॉय विलेन थे, जिन्होंने रोहित भट्नागर की वाइफ से रेप किया. फिल्म में पत्नी बनी यामी ने सुसाइड कर लिया था. दुखी ऋतिक इसका बदला लेते हैं और दोनों को मौत के घाट उतार देते हैं और चूंकि वो देख नहीं सकते थे तो उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिलता है. इस फिल्म में ऋतिक और यामी ने जबरदस्त एक्टिंग की थी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें