काँग्रेस ने अभिनव तिवारी को सरेनी का विधानसभा प्रभारी बनाया

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: काँग्रेस का गढ़ समझी जाने वाली रायबरेली में विधानसभा चुनावों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काँग्रेस कमर कस चुकी है।इसी कड़ी में सरेनी सीट पर सरेनी के ही पानी की टंकी के पास के निवास उमेश तिवारी के सुपुत्र अभिनव तिवारी को काँग्रेस ने सरेनी विधानसभा प्रभारी का जिम्मा सौंपा है। गौरतलब है कि अभिनव इलाहाबाद विश्वविद्यालय में विधि(अध्ययनरत) छात्र हैं।2017 में वह सीएमपी कालेज के छात्रसंघ चुनाव में महामंत्री चुने गए थे।वर्तमान में अभिनव तिवारी एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव के पद पर हैं।

अपनी पार्टी में अपने ही गृह ब्लाक का दायित्व मिलने पर अभिनव ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, किशोरी लाल शर्मा, जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, सरेनी कोआर्डिनेटर सुरेन्द्र शर्मा समेत सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और सरेनी की जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा है कि सभी ने उन पर जो भरोसा किया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।सभी के साथ सामंजस्य बनाते हुए पूरी मेहनत व ईमानदारी से कार्य करेंगे जनता का आशीर्वाद रहा तो सरेनी की सीट काँग्रेस के खाते में जाएगी।
अभिनव तिवारी को सरेनी विधानसभा प्रभारी बनाये जाने पर अतुल शर्मा, टी के शर्मा,सौरभ बाजपेई, शिवम पाण्डेय, सिद्धार्थ त्रिवेदी,कमल सिंह चौहान, जितेंद्र बाजपेई, अनुज शुक्ला, सूरज सिंह, अभिषेक सिंह, प्रमोद तिवारी, मोहित दीक्षित आदि, विपिन शुक्ला आदि ने खुशी जाहिर की है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें