कांग्रेस के स्टार प्रचारक आरपीएन सिंह BJP में शामिल, कहा- कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के कद्दावर नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्हें केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। उन्होंने आज सुबह कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पार्टी से इस्तीफा दिया था। ऐसा कहा जा रहा है कि वे सपा के स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर की पडरौना विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकते हैं।

इस मौके पर आरपीएन सिंह ने कहा कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। यूपी की प्रगति का मतलब देश की प्रगति है। यहां कानून व्यवस्था में सुधार हुआ।

राम मंदिर के मुख्य पुरोहित आचार्य सत्येंद्र दास ने बड़ा बयान दिया है। सत्येंद्र दास ने कहा, अच्छा हुआ योगी यहां से चुनाव नहीं लड़े वरना उन्हें जबरदस्त विरोध का सामना करना पड़ता। दास ने दावा किया कि उन्होंने रामलला से पूछ कर ही योगी को सलाह दी थी कि वह अयोध्या के बजाय गोरखपुर से चुनाव लड़ें।

30 वर्षों से राम मंदिर के मुख्य पुरोहित रहे दास ने कहा, ‘हम तो रामलला से पूछ कर बोलते हैं। हम रामलला की प्रेरणा से बोले थे। यहां के साधू एकमत नहीं हैं। विकास परियोजनाओं के लिये जिन लोगों के मकान तोड़े गये हैं, वे सब योगी के खिलाफ हैं। इसके अलावा जिन लोगों की दुकानें तोड़ी जानी हैं वह सब भी योगी से नाराज हैं।’कोरोना महामारी के कारण चुनाव रैलियों-जनसभाओं पर प्रतिबंध के बीच कांग्रेस वर्चुअल रैलियों का ट्रेंड शुरू करेगी। पंजाब के जालंधर में राहुल गांधी 27 जनवरी को इसकी शुरुआत कर कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नमो एप से आज देशभर में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस है, मैं देश के सभी मतदाताओं को बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि मैं सभी नागरिकों से अपील करता हूं कि आपलोग बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लें और 75 फीसदी मतदान सुनिश्चित करें।

मोदी ने कहा कि भारत के संविधान ने लोगों को ऐसा अधिकार दिया है जो देश का भाग्य बदलने की क्षमता रखता है। एक-एक वोट की ऐसी शक्ति है कि उससे कितनी योजनाएं शुरू होती हैं और कितने महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाते हैं। देश के हर मतदाता के लिए ये गर्व की बात है कि चुनाव के जरिए देश की जनता ने लगातार सरकारें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि इस समय देश आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। गणतंत्र दिवस पर होने वाला समारोह भी अब हमने 23 जनवरी से शुरू किया है।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश जारी कर मांग की है कि उन राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द हो जिन्होंने सार्वजनिक धन से मुफ्त में चीजें वितरिण करने का वादा किया था। 
साउथ चाइना सी में अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर कार्ल विन्सन पर लैंडिंग के दौरान प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद पायलट ने खुद को प्लेन से इजेक्ट कर लिया। इस हादसे में 7 सैन्य जवान घायल हो गए।

नेवी ने बयान जारी करके बताया कि हादसा साउथ चाइना सी में रुटीन फ्लाइट ऑपरेशन के दौरान हुआ। पायलट ने खुद को सुरक्षित तरीके से प्लेन से निकाला और उसे बाद में अमेरिकी सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से रिकवर किया गया। पायलट की हालात स्थिर है।महाराष्ट्र के वर्धा जिले में सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिर कई। इस हादसे में भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई। ये सभी छात्र एमबीबीएस के छात्र थे। वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के मुताबिक, हादसा देर रात करीब साढ़े 11 बजे हुआ। कार में सवार सभी छात्र वर्धा जा रहे थे। सेलसुरा के पास एक पुल से उनकी कार नीचे गिर गई। इस हादसे में कार में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।कैमरून की राजधानी याउंदे में सोमवार को फुटबाल के ‘अफ्रीका कप ऑफ नेशंस मैच’ के दौरान मची भगदड़ में 8 लोगों की मौत हो गई और 50 लोग घायल हो गए। इससे पहले याउंदे के ही एक नाइटक्लब में आग लगने के कारण 17 लोगों की मौत हो गई थी। महीनेभर चलने वाले फुटबॉल टूर्नामेंट की वजह से बड़ी संख्या में लोग याउंदे पहुंचे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

अमेरिका में बढ़ती महंगाई पर सवाल पूछने पर राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक पत्रकार को गाली दे दी। दरअसल पत्रकार ने बाइडेन से पूछा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से मिड टर्म इलेक्शन में आपकी पार्टी का कितना नुकसान होगा। इसपर बाइडेन ने कहा कि इससे नुकसान नहीं फायदा होगा और इसके बाद उन्होंने पत्रकार को ‘स्टूपिड सन ऑफ बिच’ कहा।संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सोमवार को कहा कि ईरान, गिनी और वनुआटू के वोटिंग अधिकार को बहाल कर दिया गया है। इन देशों ने जैसे ही संयुक्त राष्ट्र का बकाया भुगतान किया इन्हें इनका वोटिंग अधिकार दे दिया गया। अभी तक ईरान की तरफ से इस पर कोई टिप्पणी नहीं की गई है24 जनवरी यानी कल 20 भारतीय मछुआरे अटारी-वाघा बॉर्डर के जरिए पाकिस्तान से वापस लौटे। ये मछुआरे 2017 में गलती से रास्त भटक कर पाकिस्तान पहुंच गए थे। जिसके बाद उन्हें कराची की लांधी जेल में 4 साल बंद रखा गया। भारत लौटने पर सभी मछुआरों का कोरोना टेस्ट समेत अन्य मेडिकल जांच की गई। भारत और पाकिस्तान दोनों के मछुआरे अक्सर रास्ता भटक जाने के कारण दूसरे देश की सीमा में पहुंच जाते हैं।पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार यानी से आज से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करने वाले उम्मीदवार के साथ सिर्फ दो लोगों को ही निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में जाने की अनुमति होगी। जिनके बीच 6 फीट की दूरी रहना जरूरी है। उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करते समय कोरोना गाइडलाइन को ध्यान रखना होगा।
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिएक्ट स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई है। भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 26 किलोमीटर दूर था। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने इसके बारे में जानकारी दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें