चरणजीत सिंह चन्नी बने ‘थॉर’ और राहुल गांधी ‘आयरन मैन के सहारे पंजाब फतह करेगी कांग्रेस!

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने ‘एवेंजर्स’ का सहारा लिया है. प्रदेश कांग्रेस की तरफ से हाल ही में एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ‘थॉर की तरह नजर आ रहे हैं. वहीं, पार्टी ने राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं को ‘एलियन’ की तरह दिखाया है. पार्टी ने हैशटैग ‘कांग्रेस ही आएगी’ के साथ यह वीडियो पोस्ट किया है.
इस वीडियो में फिल्म के सीन का इस्तेमाल किया गया है. जिसमें चन्नी को थॉर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आयरन मैन के तौर पर दिखाया गया है. वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ भी हैं. वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे ‘थॉर’ की तरह चन्नी अपने साथी एवेंजर्स को एलियन के हमले से बचाने के लिए आते हैं.वीडियो में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और पंजाब लोक कांग्रेस के कैप्टन अमरिंदर सिंह, शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं. पंजाब कांग्रेस ने लिखा, ‘हम हमारे प्यारे राज्य को पंजाब को हितों और उसके लोगों के खिलाफ काम करने वालों के चंगुल से बचाने के लिए हर संभव कोशिश करेंगे.’ पार्टी ने हैशटैग के जरिए राज्य में दोबारा सत्ता बनाने का दावा किया है.
पंजाब चुनाव में कांग्रेस, बलबीर सिंह राजेवाल की अगुवाई वाली संयुक्त समाज मोर्चा, गुरनाम सिंह चढूंनी की संयुक्त संघर्ष पार्टी, मैदान में हैं. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी, सुखदेव सिंह ढिंढसा के नेतृत्व वाले शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) और पंजाब लोक कांग्रेस ने एक साथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है. इसके अलावा 2017 विधानसभा चुनाव में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी आम आदमी पार्टी भी दावेदारी पेश कर रही है. शिअद ने बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन किया है.भारत निर्वाचन आयोग ने हाल ही में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की थी, जिसके तहत उत्तर प्रदेश में 7 चरणों (10 फरवरी, 14 फरवरी, 20 फरवरी, 23 फरवरी, 27 फरवरी, 3 मार्च, 7 मार्च) में चुनाव होंगे. मणिपुर में दो चरणों (27 फरवरी, 3 मार्च) में मतदान होगा. वहीं, पंजाब, गोवा और उत्तराखंड में एक ही चरण में 14 फरवरी को वोट डाले जाएंगे. 10 मार्च को मतगणना होगी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें