सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. शुक्रवार यानी आज भी पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार तीसरे दिन स्थिर बनी हुई हैं. इस सप्ताह मंगलवार को पेट्रोल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी. वहीं, डीजल की कीमतों में भी 15 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली थी.देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर हो चुकी है.
राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 101.49 रुपये तो वहीं डीजल 88.92 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. मुंबई में भी पेट्रोल 14 पैसे और डीजल 16 पैसे सस्ता हुआ है. बात करें लखनऊ की तो वहां पर पेट्रोल 98.56 रुपये तो डीजल 89.29 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इन दिनों काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. ईंधन की कीमतें कम-ज्यादा हो रही हैं. देश के कई शहरों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार पहुंच गए हैं और कई शहरों में तो डीजल भी 100 रुपये से ज्यादा में बिक रहा है.
रोज सुबह तय होती हैं कीमतें
ईंधन की कीमतें हर रोज सुबह में बदलती हैं. दरअसल विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज़ाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं. इंडियन ऑयल , भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम रोज़ाना सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं.
केंद्र और राज्य सरकारें वसूलती हैं भारी TAX
पेट्रोल की कीमतों में 60 फीसदी हिस्सा सेंट्रल एक्साइज और राज्यों के टैक्स का होता है, जबकि डीजल में ये 54 फीसदी होता है. पेट्रोल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी 32.90 रुपये प्रति लीटर है, जबकि डीजल पर 31.80 रुपये प्रति लीटर है. पेट्रोल डीजल की कीमतों में आमतौर पर रोज बदलाव होता है, ये कीमतें बेंचमार्क अंतरराष्ट्रीय क्रूड कीमतों और फॉरेन एक्सचेंज रेट के आधार पर तय होती हैं.
SMS के जरिए जानें पेट्रोल-डीज़ल का भाव
आप अपने घर बैठे SMS के जरिए ही अपने नजदीकी पेट्रोल पंप पर पेट्रोल-डीज़ल का भाव जान सकते हैं. इंडियन ऑयल के कस्टमर अपने मोबाइल से RSP के साथ शहर का कोड डालकर 9224992249 पर मैसेज भेजेंगे. शहर कोड आपको इंडियन ऑयल की आधिकारिक वेबसाइट पर मिल जाएगा.
मैसेज भेजने के बाद आपको पेट्रोल और डीज़ल का ताजा भाव भेज दिया जाएगा. इसी प्रकार BPCL के ग्राहक अपने मोबाइल से RSP टाइप कर 9223112222 SMS भेज सकते हैं. HPCL के ग्राहक HPPrice लिखकर 9222201122 लिखकर SMS भेज सकते हैं. खुदरा ईंधन के भाव नये रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुके हैं. ऐसे शहरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, जहां पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के पार बिक रहा है.









