दिल्ली : रिश्वत लेते थानाध्यक्ष समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार, आरोपियों के आवास पर सीबीआई का छापा

Facebook
X
WhatsApp

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रिश्वत लेने के आरोप में कालिंदी कुंज के थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद, हवलदार राकेश यादव व सिपाही दिनेश को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी निर्माण की अनुमति देने के लिए पैसे मांग रहे थे। हवलदार और सिपाही को पैसे लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा गया है। जबकि हवलदार के मोबाइल में मिली रिकॉर्डिंग के आधार पर थानाध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार कर्मियों के आधिकारिक और आवासीय परिसरों की तलाशी ली गई है। सीबीआई की मुख्य प्रवक्ता आरसी जोशी के अनुसार थानाध्यक्ष भूषण कुमार आजाद समेत तीनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि थानाध्यक्ष, हवलदार और सिपाही के जरिये पीड़ित से 39 हजार रुपये की मांग का रहा था
आरोपी पीडि़त से मदनपुर खादर एक्सटेंशन पार्ट-3 में करीब 132 वर्गगज के भूखंड की बाउंड्री वॉल के निर्माण की अनुमति देने के लिए 500 रुपये प्रति वर्गगज की दर से रिश्वत की मांग कर रहे थे। बाद में इसे घटाकर 300 रुपये प्रति वर्गगज कर दिया गया था।
सीबीआई ने शनिवार को जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से हवलदार की उपस्थिति में 39,000 रुपये की रिश्वत लेने वाले सिपाही को पकड़ लिया। इसके बाद हवलदार के मोबाइल में एक रिकॉर्डिंग मिली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें