राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों 7 फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा दोनों पिछले कई सालों से एक दूसरे के साथ वक्त गुजार रहे हैं. अब शादी के बंधन में बंधकर वह अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं. शादी की सभी रस्में चंड़ीगढ़ में संपन्न होने वाली हैं. कौन-कौन इस शादी में शामिल होने वाला है, हालांकि अभी इस बात की कोई जानकारी नहीं मिली है, लेकिन कहा जा रहा है कि शादी में दोनों परिवारों के बेहद करीबी लोग शामिल होने वाले हैं. राजकुमार की दुल्हन ने शादी में लहंगा नहीं बल्कि मशहूर डिजाइनर के खूबसूरत साड़ी पहनने का मन बना लिया है।
बॉलीवुड सेलेब्स की शादी में क्या खास होने वाला है, इस बात को जानने के लिए फैंस बेकरार रहते हैं. राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी को लेकर भी फैंस एक्साइटेड हैं. फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि आखिर पत्रलेखा कैसा रूप लेकर शादी के 7 वचनों को लेंगीं. शादी हर लड़की के लिए खास दिन होता है. इसलिए इन खास दिन को और खास बनाने के लिए पत्रलेखा ने अपने पहनावे पर भी खास ध्यान दिया है
सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन की साड़ी-लहंगा
पत्रलेखा अपने सबसे खास दिन पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी की डिजाइन की हुई साड़ी में नजर आने वाली है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस अपनी शादी के दिन सब्यसाची की डिजाइन की हुई साड़ी पहनने वाली है. उनकी एक दोस्त ने बताया कि पत्रलेखा हमेशा से अपने इस स्पेशल दिन में सब्यसाची के डिजाइन किए हुए आउटफिट को पहनने का सपना देखती थीं. उनका ये सपना अब साकार होने वाला है. डिजाइनर ने उनकी इस साड़ी को खूबसूरत बनाने के लिए बारीक कढ़ाई का काम किया है।
भारी ड्रेस कैरी नहीं करना चाहती पत्रलेखा
रिपोर्ट में उनके दोस्त के हवाले से बताया गया है कि एक्ट्रेस ने डिजाइनर से एक लहंगा और रेशम का दुपट्टा भी लिया है. क्योंकि फेरे के अलावा और भी रस्में होंगी, जिसके लिए उन्होंने कुछ विकल्प चुने हैं. पत्रलेखा के लिए सब्या एक एलिगेंट पीस तैयार किया है, जो लाइट वेटेड है. पत्रलेखा बहुत भारी ड्रेस कैरी नहीं करना चाहती. वह शादी में सहज महसूस करना चाहती हैं, यही वजह है कि डिजाइनर ने इन बातों का ध्यान रखते हुए साड़ी को डिजाइन किया है।
शादी में ये हो सकते हैं शामिल
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में उनकी सह-कलाकार कंगना रनौत और फिल्म के निर्देशकअभिषेक जैन शादी में शामिल हो सकते हैं. इसके अलावा आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा कश्यप भी शादी में शामिल हो सकती हैं।









