पीलीभीत में मरीजों को हाथ लगी मायूसी, महज 14 मिनट में निपट गया डिप्टी CM का दौरा

Facebook
X
WhatsApp

पीलीभीत: यूपी सरकार में डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे थे. स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक का ये दौरा भाग-दौड़ में ही खत्म हो गया. हां, खाना पूर्ती के लिए मेडिकल कॉलेज समेत जिला अस्पताल का निरीक्षण किया. लेकिन जिले के मरीजों को स्वास्थ्य महकमें को निराशा के सिवा कुछ भी हाथ नहीं लगा।

दरअसल, बीते बुधवार को सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्ठय मंत्री बृजेश पाठक पीलीभीत में लगभग सात घंटे रुके. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी की मंत्री जी औचक निरीक्षण कर बदहाल अस्पताल की हकीकत परखेंगे. लेकिन हैरानी की बात रही की उनका पूरा निरीक्षण महज 14 मिनटों में निपट गया।

नहीं दिखे पुराने तेवर
सरकार के गठन के बाद से ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को उनके तल्ख तेवरों के लिए जाना जाता था. लेकिन पीलीभीत के जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम औपचारिकताएं पूरी करते दिखाई दिए. क्योंकि जिला अस्पताल में ओपीडी सुबह 8 बजे से दोपहर के 2 बजे तक ही चलती है. ऐसे में डिप्टी सीएम केवल भर्ती मरीजों से ही मिल पाए और वे दूर दराज गांव से आए मरीजों को ओपीडी के दौरान होने वाली समस्याओं से मुखातिब नहीं हो पाए. निरीक्षण के दौरान मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उन्हें गुड वर्क दिखाते नजर आए।

महिला अस्पताल का नहीं किया रुख
बीते दिनों पीलीभीत के जिला महिला अस्पताल के गेट पर प्रसव का मामला सामने आया था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था. पूरे वीडियो का संज्ञान लेते हुए डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने पूरे मामले की जांच सीएमओ को खुद सौंपी थी. लेकिन अपने निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला महिला का रुख तक नहीं किया।
डिप्टी सीएम से जब पत्रकारों ने बदहाल जिला अस्पताल के बारे में सवाल पूछा, तो उन्होने समीक्षा बैठक में जानकारी करने की बात कहकर टाल दिया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें