बडगांव-मंडार हाइवे न 11 पर 2017 के अतिवृष्टि के दौरान पड़े गड्डो को लेकर अबतक वहान चालकों सहित आमजन परेशान।

Facebook
X
WhatsApp

बडगांव-मंडार हाइवे पर अतिवृष्टि के दौरान पड़े बड़े-बड़े गड्ढे जो 2017 से लेकर अब तक कोई कारवाई नही होने से आमजन सहित वहान चालक परेशान होते है वही एम्बुलेंस जो कि मरीजों को गुजरात ले जाने के लिए यह ही एक मात्र सड़क मार्ग है जो इस मार्ग पर गड्डो के चलते एम्बुलेंस चालकों एवं मरीजों को परेशानी का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। हालांकि इस कि खबर कई बार प्रकाशित होने के बावजूद कोई ठोस कदम नही उठाते अधिकारी। आखिर कब तक जनता को इन खड्डों का खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सवाल किया इन सड़क मार्ग से कोई जनप्रतिनिधि, एमएलए, सांसद नही निकलते है यहां फिर निकलते तो है मगर किसी को इस सड़क मार्ग के बारे में पड़ी नही या सिर्फ गंदी राजनीति करने से फुर्सत ही नही मिलती। वही आप को बता देते है कि वर्तमान में बारिश नही होने के कारण किसानों द्वारा गायों के लिए चारे की व्यवस्था करने के लिए टेक्टरों, पिकप, बड़ी गाड़ियों में गायों के खाने के लिए हरे चारे को ले जाने में खड्डे बन रहे परेशानी का सबब, गुरुवार की रात्रि को करीबन दो घण्टो तक लगा रहा जाम, खड्डों में गाड़ी पार करने के चक्कर मे दो घण्टे ट्रैफिक जाम रहा वही गाड़ियों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। ऐसे में एम्बुलेंस को निकालने में घण्टो करना पड़ रहा है इंतजार।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें