बदायूं : बजरंग दल के कांवड़ सहायता केंद्र का भाजपा नेता शैलेश पाठक ने किया उदघाटन

Facebook
X
WhatsApp

बदायूं : उसावां कस्बे में बजरंग दल के कांवड़ सहायता केंद्र का भाजपा नेता शैलेश पाठक ने उदघाटन किया। इसके बाद जल भरने जा रहे कांवड़ियों के जत्थे को भगवा झंड़ी दिखाकर रवाना किया। कांवड़ियों द्वारा लगाये जा रहे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बजरंग दल जिलाध्यक्ष पंकज गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अतुल बजरंगी ने सभी शिवभक्तों का आभार जताया। सुनील बजरंगी, विक्की गुप्ता, सत्यम गुप्ता,पंकज मिश्रा, मयंक मिश्रा,ओम प्रताप सिंह, राकेश पाठक, शिवम वर्मा, रतन बजरंगी मौजूद थे।

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें