बिहार में सवा दो लाख के करीब त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरियों के हाल में बिहार में पंचायत और ग्राम कचहरी के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिया जाएगा

Facebook
X
WhatsApp

पटना : बिहार में त्रिस्तरीय पंचायत और ग्राम कचहरियों के हाल में चुने गए सवा दो लाख के करीब  जनप्रतिनिधियों को गांव की सरकार बेहतर तरीके से चलाने के लिए प्रशिक्षण देने की तैयारी चल रही है. पंचायती राज विभाग की योजना है कि अगले 15 फरवरी से इन सभी जनप्रतिनिधियों को ट्रेनिंग दी जाए. पंचायती राज विभाग फिलहाल कोरोना संक्रमण के थमने का इंतजार कर रहा है. पंचायती राज विभाग की ओर से तकरीबन 400 की संख्या में प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपने की योजना बनाई गई है. पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी की मानें तो जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्य और प्रखंड प्रमुखों को प्रशिक्षण देने की तैयारी है. इसके अलावा शेष दूसरे जनप्रतिनिधियों को प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा.

विभाग की योजना है कि सरकार की लगभग सभी योजनाओं को आम आदमी तक पहुंचाने के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को गहन प्रशिक्षण दिया जाए. प्रशिक्षण के तहत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे खाद्य सुरक्षा, पेंशन, मनरेगा, स्वच्छता अभियान, मुख्यमंत्री निश्चय योजना, शराबबंदी, बाल विवाह और दहेज प्रथा के साथ-साथ उनके कर्तव्य और दायित्व की जानकारी भी दी जाएगी

प्रशिक्षण देने के लिए चार प्रकार के पुस्तिकाओं की तैयारी भी की गई है. इसमें वार्ड सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति के सदस्य, प्रमुख, उप प्रमुख, जिला परिषद सदस्य और जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के कर्तव्य और अधिकारों की जानकारी दी जानी है. इसके अलावा ग्राम कचहरी की पूरी व्यवस्था की जानकारी पंच और सरपंचों को देने की योजना बनाई गई है.

इनमें पंचायती राज के निर्वाचित प्रतिनिधियों को खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत अन्नपूर्णा योजना से लेकर अंत्योदय योजना के बारे में जानकारी दी जाएगी. साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजना में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी विधवा पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, बिहार राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य बीमा योजना, प्रधानमंत्री कन्या सुरक्षा योजना, कबीर कबीर अंत्येष्टि योजना आदि के बारे में जानकारी दी जाएगी.

पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि विभाग ने 400 प्रशिक्षकों की सूची तैयार कर ली है. जिला स्तर पर जिला परिषद सदस्यों और प्रखंड प्रमुखों को प्रशिक्षण दिया जाएगा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें