मुंबई के कांजुरमार्ग इलाके की एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. विक्रोली कांजुरमार्ग इलाके के पूर्व में स्थित एन.जी.रॉयल पार्क सोसाइटी की बी विंग में यह आग लगने की घटना सामने आई है. आग लगने की सूचना मिलते ही आग को बुझाने के लिए दस से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं. आग बुझाने का काम शुरू है. आग 11 मंजिला इमारत के नौवीं और दसवीं मंजिल में लगी है. प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक मुंबई के विक्रोली-कांजुरमार्ग पूर्व के इलाके में स्थित इस इमारत में लगी आग में किसी के भी हताहत होने की कोई खबर नहीं है. इस घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की दी गई. जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई. अब तक आग के कारणों का पता नहीं चला है. प्रारंभिक जानकारियों के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है. फिलहाल आग बुझाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू है।
प्राप्त जानकारियों के मुताबिक यह आग दोपहर एक बजे लगी. फायर ब्रिगेड ने इसे लेवल 2 का फायर बताया है. फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना करीब सवा एक बजे मिली. पंद्रह-बीस मिनट में ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई।









