में कोरोना अटैक, खिलाड़ियों के संक्रमित होने में बदला शेड्यूल

Facebook
X
WhatsApp

प्रो कबड्डी लीग  की दो टीमों के कई सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिससे कुछ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा है. पीकेएल आयोजकों ने बयान जारी कहा कि संक्रमित खिलाड़ियों को अलग थलग कर दिया गया है. इसके साथ ही 25 से 30 जनवरी के बीच होने वाले मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है. आयोजकों ने कहा कि लीग चरण के पहले हाफ के सफल आयोजन के बाद पीकेएल की दो टीमों के कुछ खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के कारण पूरे 12 खिलाड़ियों की टीम उतारने में असमर्थ हैं.

इसमें आगे कहा गया कि मौजूदा माहौल में मैचों की निरंतरता बनाये रखने के लिये कुछ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव किया है. हम हालात की समीक्षा करते रहेंगे. आयोजकों ने प्रभावित टीमों के नाम नहीं बताये और न ही खिलाड़ियों की संख्या का खुलासा किया. पीकेएल का यह सत्र बायो बबल में खेला जा रहा है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें