मैं आपको जानती हूँ, आप लोकसभा में काम करते…. उज्जैन सांसद की बेटी ने जब पीएम मोदी को कहा

Facebook
X
WhatsApp

उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने अपने परिवार के साथ बुधवार को पीएम मोदी से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान उनकी दोनों छोटी बच्चियां भी साथ थीं। इस दौरान पीएम मोदी की उनसे खूब अच्छी बात हुई है। आठ साल की बच्ची से बात करते वक्त पीएम मोदी उस वक्त हैरान गए, जब बच्ची ने कहा कि मैं आपको जानती हूं। आप लोकसभा में काम करते हैं। मैं आपको टीवी पर देखती हूं।

दरअसल, एमपी के उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया की आठ वर्षीय बेटी आहना ने पीएम से मुलाकात की है। पीएम मोदी ने आठ वर्षीय बच्ची को अपनी कुर्सी के बगल में बैठाकर बात की है। इसकी तस्वीरें उज्जैन सांसद ने ट्वीट किया है। पीएम ने आहना से सवाल किया था कि क्या तुम मुझे जानती हो। इस पर तपाक से आहना ने कहा कि हां, आप मोदीजी हैं। मैंने आपको टीवी पर देखा है। आप लोकसभा में काम करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोग हंस पड़े। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने आहना को चॉकलेट्स भी दीं।

दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसद अनिल फिरोजिया अपने परिवार को लेकर दिल्ल गए थे। बुधवार को उन्होंने संसद भवन में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से परिवार के साथ मुलाकात की है। पीएम से मुलाकात के दौरान उनकी दोनों बच्चियां, पत्नी और अन्य लोग थे। पीएम से मिलकर दोनों बच्चियां काफी खुश नजर आई हैं।

वजन घटाने को लेकर भी चर्चा
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले उज्जैन सांसद अपनी वजन को लेकर भी चर्चा में थे। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जब उज्जैन आए थे, तब उन्होंने सार्वजनिक मंच से अनिल फिरोजिया को कहा था कि तुम जितना किलो वजन घटाओगे, हम उतने हजार करोड़ रुपये उज्जैन के विकास के लिए देंगे। इसके बाद सांसद ने कड़ी मेहनत कर 130 किलो से अपना वजन 114 किलो पर लाए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें