यूपी: योगी सरकार ने बदला फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम, ‘अयोध्या कैंट’ रखने का लिया फैसला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक भारत सरकार की ओर से इसे स्वीकृति मिल गई है. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा ट्वीट के जरिए कहा गया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का निर्णय लिया है.

बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने सीएम योगी को फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने का प्रस्ताव दिया था. अब उन्होंने फैजाबाद रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर अयोध्या कैंट करने के फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए आभार व्यक्त किया है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इससे पहले इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम अयोध्या कर चुकी है. जबकि मुगलसराय का नाम बदलकर दीन दयाल उपाध्याय नगर किया जा चुका है. राज्य सरकार ने कुछ समय पहले झांसी रेलवे स्टेशन का नाम रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर रखने की सिफारिश की है.

इसके अलावा हाल ही में योगी सरकार ने दिल्ली में यूपी सदन का नाम अब उत्तर प्रदेश सदन त्रिवेणी जबकि यूपी भवन का नाम उत्तर प्रदेश भवन संगम रखने का ऐलान किया था

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें