ये मेरी मोहब्बत है, कानपुर में भिड़े आशिकों के दो गुट, चले बम, इलाके में फैली दहशत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में दो गुटों में झड़प हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि बमबारी भी की गई। एक गुट से 2 लड़के घायल हो गए। बमबारी से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमबारी करने वाले आरोपियों को हिरासत में ले लिया। मामला इश्क बाजी का बताया जा रहा है।

आपको बता दे की कानपुर के पॉश इलाके फीलखाना थाना क्षेत्र में दो गुटों में विवाद हो गया। एक पक्ष से तीन लड़के और दूसरे पक्ष से दो लड़कों में मारपीट हो गई। मामला इतना बढ़ा कि देसी बम से एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया। इस हमले में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रहे हैं। बताया जा रहा है विवाद लड़की से जुड़ा है।

डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दो गुटों के बीच विवाद और मारपीट की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एक पक्ष के तीन लोगों को मौके से हिरासत में लिया।तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें