योगी के मंत्री उपेंद्र तिवारी का बेतुका बयान, बोले- 95% लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में मंत्री उपेंद्र तिवारी ने महंगाई और पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों पर किए एक सवाल पर बेतुका बयान दे डाला। उन्होंने कहा, ”मुट्ठी भर लोग ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं और उन्हें पेट्रोल की आवश्यकता होती है। 95 पर्सेंट लोगों को पेट्रोल की आवश्यकता नहीं होती है। तिवारी ने कहा, ”लोगों को 100 करोड़ से अधिक वैक्सीन की खुराक मुफ्त में दी गई। यदि आप (ईंधन की कीमत) की प्रति व्यक्ति आय से तुलना करते हैं, तो कीमतें अभी बहुत कम हैं।”

युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी उरई में आजादी के 75वें वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने पेट्रोल-डीजल को लेकर अजीबोगरीब बयान दे डाला। उन्होंने कहा कि देश की 95 फीसदी जनता पेट्रोल का इस्तेमाल नहीं करती।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें