रणबीर कपूर से पहले घोड़ी चढ़ेंगे भाई आदर जैन? आलिया भट्ट की देवरानी बनने वाली हैं तारा सुतारिया

Facebook
X
WhatsApp

शादी का सीजन चल रहा है और आम लोग ही नहीं मनोरंजन जगत के सितारे भी एक के बाद एक शादी रचा रहे हैं। हाल ही में राजकुमार राव और पत्रलेखा ने भी सात फेरे ले लिए और अब दोनों हैप्पी मैरिड कपल की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। उनकी शादी की खूबसूरत रस्में देखकर हर किसी का दिल खुशी से झूम रहा है। वहीं अब सबकी नजरें कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी पर टिकी हुई है। उनकी शादी की खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन बताया जा रहा है कि दोनों 7-9 दिसंबर के बीच राजस्थान में सात फेरे लेंगे।

दूल्हा-दुल्हन बनने को तैयार हैं आदर-तारा?
हालांकि इस लिस्ट में अब सिर्फ विक्की और कैट का नाम ही शामिल नहीं है जिनकी शादी करने की खबरें आ रही हैं बल्कि एक और कपल का नाम इसमें जुड़ता दिख रहा है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रणबीर कपूर से भी पहले उनके कजिन आदर जैन दूल्हा बनने की तैयारी में हैं और जल्द तारा सुतारिया से शादी करने वाले हैं।

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन जो रणबीर कपूर के भाई हैं उनका नाम काफी समय से अभिनेत्री तारा सुतारिया से जुड़ रहा है। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया है। खबरों की मानें तो आदर तारा संग अपने रिश्ते को लेकर गंभीर हैं और वह इसे अब शादी का नाम देना चाहते हैं।

एक तरफ खबर है कि खुद रणबीर कपूर भी अप्रैल या मई के महीने में आलिया भट्ट से शादी कर सकते हैं वहीं अब उनसे पहले आदर जैन की घोड़ी चढ़ने की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि आदर और तारा एक दूसरे को बहुत पसंद करते हैं और अपने रिश्ते में वह उस जगह पहुंच चुके हैं जहां अब वह पति पत्नी बन कर रहना चाहते हैं।

यह भी खबर सामने आई है कि तारा और आदर अभी हाल ही में रोमांटिक वेकेशन पर गए थे। साथ ही वह नए साल की शुरूआत में ही शादी करने की योजना बना रहे हैं। हालांकि इन खबरों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और फैंस जल्द से जल्द दोनों के मुंह से यह खुशखबरी सुनना चाहते हैं।

वर्कफ्रंट की बात करें तो तारा फिल्म ‘तड़प’ में अहान शेट्टी के साथ नजर आने वाली हैं। अहान सुनील शेट्टी के बेटे हैं और इस फिल्म से वह सिनेमा में कदम रख रहे हैं। उनकी फिल्म का टीजर भी सामने आ चुका है जिसे काफी पसंद किया गया था। दूसरी तरफ आदर जैन भी ओटीटी प्लेटफार्म पर कदम रखने की तैयारी में हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें