राजकुमार राव ने 15 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा के साथ शादी की. शादी के बाद आज पहली बार राजकुमार और पत्रलेखा एक साथ मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए. इस दौरान दोनों बेहद खुद नजर आ रहे थे, और दोनों ने खुशी-खुशी पैपराजी के लिए पोज भी दिए. पत्रलेखा जहां लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, तो वहीं राजकुमार राव ऊपर से नीचे तक व्हाइट ड्रेस काफी हैंडसम लग रहे थे।
सोशल मीडिया पर अब राजकुमार और पत्रलेखा का ये वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है. एक घंटे पहले शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 16 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है. बता दें, शादी के तुरंत बाद ही राजकुमार ने अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘आखिरकार 11 साल के प्यार, रोमांस, दोस्ती और मस्ती के बाद आज मैंने अपनी हर चीज से शादी कर ली… मेरी आत्मा, मेरी सबसे अच्छी दोस्त, मेरा परिवार. आज मेरे लिए आपके पति कहे जाने से बड़ी कोई खुशी नहीं है पत्रलेखा।
वहीं, वहीं, पत्रलेखा ने अपने पोस्ट में लिखा था, ‘मैंने आज अपनी हर चीज से शादी कर ली है; मेरा प्रेमी, मेरा परिवार, मेरी आत्मा साथी… पिछले 11 वर्षों से मेरा सबसे अच्छा दोस्त! आपकी पत्नी होने से बड़ी कोई भावना नहीं है!’ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राजकमार और पत्रलेखा ने चंडीगढ़ में स्थित लग्जरी रिजॉर्ट में शादी की थी. यह रिजॉर्ट चंडीगढ़ का सबसे आलीशान रिजॉर्ट है, जिसका नाम है- दि ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट. यह रिजॉर्ट जंगल के बीच 800 एकड़ के एरिया में फैला हुआ है. राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में बॉलीवुड के भी कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे।
राजकुमार राव और पत्रलेखा पॉल दोनों पिछले 11 सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे. दोनों ने फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ से बॉलीवुड में कदम रखा था. हालांकि राजकुमार राव इससे पहले भी फिल्म में नजर आ चुके थे, लेकिन ‘सिटीलाइट्स’ ने दोनों को पहचान दी. फिल्म में पत्रलेखा और राजकुमार दोनों की ही एक्टिंग को काफी सराहा गया था. इस फिल्म के लिए पत्रलेखा को ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ का अवॉर्ड भी मिला था।









