लखनऊ : बसपा सुप्रीमो मायावती के घर पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मां के निधन पर शोक जताया

Facebook
X
WhatsApp

 बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की मां रामरती देवी के 13नवंबर  को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी मां के निधन पर शोक व्यक्त किया।

गौरतलब है कि 14 नवंबर को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई।

बसपा सुप्रीमो मायावती की मां रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। 13 नवंबर शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। 14 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने 95 वर्ष की उम्र में बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी पत्नी रामरती देवी ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें