लखनऊ : वसीम रिजवी को मिली जान से मारने की धमकी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Facebook
X
WhatsApp

ऑल इंडिया शिया वक्फ बोर्ड व यतीमखाना के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी के मोबाइल पर बृहस्पतिवार दोपहर वाट्सएप कॉल और मैसेज करके जान से मारने की धमकी दी गई। धमकी देने वाले ने व्हाट्सएप मैसेज करके गालियां दीं और इसके बाद गोली मारने और गला काटने की की बात कही। वसीम रिजवी ने इस संबंध में सआदतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया  है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर धमकी देने वाले के बारे में पड़ताल कर रही है।

सआदतगंज कश्मीरी मोहल्ला निवासी वसीम रिजवी के मुताबिक वह बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे  आल इंडिया यतीम खाना लखनऊ में थे। इस बीच 8873580390 से उनके वाट्सएप नंबर पर मैसेज आया। जिसमें गालियां लिखी हुई थीं। इसके बाद गोली मारने व गला काटने की धमकी दी गई। फिर फोन करने वाले ने वाट्सएप काल किया और धमकी दी।

पूछने पर उसने बताया कि वह पटना बिहार का रहने वाला है। उसकी धमकी के मैसेज का स्क्रीन शॉट ले लिया। इसके बाद सआदतगंज कोतवाली में तहरीर दी जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।  इंस्पेक्टर सआदतगंज बृजेश यादव ने बताया कि मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपित के बारे में पड़ताल की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

वसीम रिजवी ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले उन्होंने आतंकी शिक्षा से संबंधित कुछ विवादित आयतों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में मुकदमा दाखिल किया था। मुकदमा खारिज हो गया था। लेकिन माननीय सु्प्रीम कोर्ट में अब उसका रिव्यू फाइल किया है। जिसमें कहा गया है कि मुकदमा अब ओपन कोर्ट में सुना जाए और उसका डिटेल आर्डर पास किया जाए। वसीम रिजवी ने बताया कि इसी संबंध में कुछ आतंकी संगठन और कट्टरपंथी लोग उन्हें मारना चाहते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें