विधानसभा चुनाव: जनपद के 22.06 लाख से ज्यादा मतदाता डालेंगे वोट

Facebook
X
WhatsApp

शाहजहांपुर। इस वर्ष होने वाले विधानसभा चनाव में जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 22 लाख, छह हजार, 57 मतदाता वोट डालेंगे। वर्ष 2017 के चुनाव की तुलना में इस बार 38 हजार, 903 मतदाता बढ़ गए हैं। इनमें 18 से 19 वर्ष आयु के 21 हजार, 382 ऐसे युवा भी शामिल हैं, जो पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।विधानसभा की निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य पूरा होने के बाद बीते दिन मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन से वोटरों की यही तस्वीर उभरकर सामने आई है। हालांकि, निर्वाचन अधिसूचना जारी होने के बाद नामांकन प्रक्रिया जारी रहने तक मतदाता सूचियों में संशोधन कार्य जारी रहने से मतदाताओं की संख्या बढने की संभावना बनी रहेगी।जलालाबाद क्षेत्र में नए युवा मतदाता सर्वाधिक
ऐसे युवाओं के नाम मतदाता सूचियों में शामिल करने पर विशेष ध्यान दिया, जो एक जनवरी को न्यूनतम अहर्ता आयु 18 से 19 वर्ष की श्रेणी में आ रहे हैं। उनके लिए महाविद्यालयों में विशेष शिविर लगाए गए। इसी के चलते इस आयु वर्ग के सर्वाधिक 4446 मतदाता जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र में बढ़े हैं जबकि कटरा में सबसे कम 2771 युवा मतदाता बढ़े हैं। इसी आयु वर्ग के तिलहर विधानसभा क्षेत्र मेें 2946, पुवायां में 3283, शाहजहांपुर शहर में 4406 और ददरौल विधानसभा क्षेत्र मेें 3530 मतदाता वोटर लिस्ट में शामिल हुए हैं।
30 से 39 वर्ष आयु के सबसे ज्यादा मतदाता
जिले की सभी सीटों पर 30 से 39 वर्ष आयु वर्ग के सर्वाधिक पांच लाख, 84 हजार, 95 मतदाता हैं। मतदाताओं का आयु के आधार पर वर्गीकरण करें तो जनपद में 18 से 19 वर्ष आयु के 21 हजार, 382, 20 से 29 वर्ष के चार लाख, 57 हजार, 863, 40 से 49 वर्ष के चार लाख, 37 हजार, 678, 50 से 59 वर्ष के तीन लाख, 53 हजार, 716, 60 से 69 वर्ष के दो लाख, सात हजार, 580, 70 से 79 वर्ष के एक लाख, दो हजार 270, 80 से 89 वर्ष के 33 हजार, 322, 90 से 99 वर्ष आयु वर्ग के 7199 और आयु का शतक पूरा कर चुके 948 मतदाता हैं। यदि 80 वर्ष और इससे अधिक आयु के मतदाताओं का आकलन करें तो उनकी संख्या 41 हजार, 469 है।
पुरुषों से अधिक महिला मतदाता ज्यादा बढ़ीं
पुनरीक्षण अभियान में पुरुषों से कहीं अधिक आधी आबादी ने दिलचस्पी दिखाई और इसीलिए उनकी संख्या भी बीते चुनाव की तुलना मेें बढ़ गई। गत वर्ष एक नवंबर को प्रकाशित सूची में सभी छह सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या नौ लाख, 86 हजार, 187 थी जो सूचियों के अंतिम प्रकाशन के बाद बढ़कर दस लाख, आठ हजार, 315 हो गई। इसी तरह पुरुष मतदाता 11 लाख, 80 हजार, 801 से बढ़कर 11 लाख, 97 हजार, 567 हो गए हैं। यही नहीं, गत चुनाव मेें 166 ट्रांसजेंडर (किन्नर) मतदाता थे, जिनकी संख्या बढ़कर अब 175 हो गई है। स्थल और मतदान केंद्र भी बढ़े
चुनाव आयोग ने कोरोना संक्रमण को थामने के लिए बूथों पर मतदाताओं की संख्या सीमित कराने के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में जिन बूथों पर 1200 से ज्यादा मतदाता थे, उनके लिए 209 अतिरिक्त बूथ बनाए गए और जिन मतदान केंद्रों पर पांच से ज्यादा बूथ थे, उन्हेें 17 अतिरिक्त मतदान केंद्रों पर समायोजित किया है। इस तरह जिले में बूथों की संख्या 2424 से बढ़कर 2633 और मतदान केंद्र 1774 से बढ़कर 1791 हो गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें