व्हीलचेयर पर फूड डिलीवर करते शख्स का वीडियो हुआ वायरल, लोगों ने कहा- कुछ भी नामुमकिन नहीं

Facebook
X
WhatsApp

देश में अपनी मेहनत के बल पर आगे बढ़ने वालों की कमी नहीं है. अब चाहे वे शारीरिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ लोग हों या फिर दिव्यांग. इंस्टाग्राम पर एक ऐसे ही दिव्यांग शख्स का वीडियो वायरल हो रहा है जिसने अपने जज्बे से लोगों का दिल जीत लिया है. इंस्टाग्राम अकाउंट ग्रूमिंग बुल ने यह वीडियो पोस्ट किया है. यह क्लिप जोमैटो के एक डिलीवरी पार्टनर की है जो चलने में असमर्थ है लेकिन व्हीलचेयर के सहारे ऑर्डर डिलीवर कर रहा है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर डिलीवरी पार्टनर और जोमैटो की जमकर तारीफ हो रही है. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, “कुछ भी नामुमकिन नहीं है. नामुमिकन खुद कहता है मैं मुमकिन हूं. एक और यूजर ने इस पर लिखा, “प्रेरणा का सर्वश्रेष्ट उदाहरण।

ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी इसके लिए खूब प्रशंसा बटोरी है. एक यूजर ने लिखा, “दिव्यांगों को काम करने का मौका देने के लिए जोमैटो को सलाम है.” एक अन्य शख्स ने लिखा, “अपने आंसू नहीं रोक पाया।

पहले भी वायरल हुई है ऐसी वीडियो
आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब जोमैटो के दिव्यांग डिलीवरी पार्टनर की कोई वीडियो वायरल हुई हो. इससे पहले 2019 में भी ऐसी ही एक वीडियो सामने आई थी. तब भी लोगों ने कंपनी और डिलीवरी पार्टनर की खूब तारीफ की थी. लोगों ने तब जोमैटो को कई तरह के सुझाव भी दिए थे जिससे डिलीवरी करने वाले दिव्यांग लोगों के सफर को और आसान बनाया जा सके. इस पर जोमैटो ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, “आप लोगों के फीडबैक के लिए धन्यवाद, हमें अपने डिलीवरी पार्टनर्स पर गर्व है. क्योंकि यही लोग कई बाधाओं के बावजूद हमारे यूजर्स तक अच्छा खाना पहुंचाते हैं।

इसी साल अप्रैल में सड़क किनारे ठेले पर खाना बेच रहे एक शख्स की वीडियो पर सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी. इसमें शख्स के हाथ पूरी तरह से विकसित नहीं हैं लेकिन फिर भी वह बड़ी आसानी से फास्ट फूड तैयार करता दिखाई दे रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें