दूल्हा-दुल्हन अपनी शादी के दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। फिर चाहते वह दूल्हा दुल्हन की ग्रैंड एंट्री हो या फिर स्टेज पर डांस करना हो। हर कोई चाहता है कि दूल्हा-दुल्हन भी अपनी शादी में डांस करें और लोग भी उनके डांस को देखना काफी पसंद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन के डांस का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद यकीनन आपकी हंसी भी रोके नहीं रुकेगी।
सोशल मीडिया पर इस क्रेजी जोड़े का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दूल्हा और दुल्हन, दोनों ही शादी को लेकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं। वीडियो वायरल में ये नया कपल वेडिंग वेन्यू में हाथ में हाथ डाले खुशी से जंपिग जैक डांस के साथ एंट्री लेता है। मेहमानों के सामने अपनी खुशी का इजहार करते हुए वे नाचने लगते हैं। जिसके बाद शादी में शामिल हुए लोग उनका उत्साहवर्धन करते हैं।
लोगों की ओर मिले शानदार रिस्पॉन्स से वे उत्साहित हो जाते हैं। इसके बाद दुल्हन उछलकर दूल्हे की पीठ पर बैठती है, दूल्हे का बैलेंस ही बिगड़ जाता है और दोनों धड़ाम से नीचे गिर जाते हैं।दूल्हा-दुल्हन के गिरने का नजारा देखकर वहां मौजूद मेहमान हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। इसी दौरान दुल्हन सिचुएशन को संभालती है और उतनी ही एनर्जी में उठ खड़ी होती है और फिर दूल्हा भी उसके साथ आ जाता है। दोनों मिलकर एक बार फिर अपना जंपिग जैक डांस शुरू कर देते हैं।









