शाहजहांपुर : कलान में दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली के शिव मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Facebook
X
WhatsApp

शाहजहांपुर : कलान तहसील क्षेत्र के दैत्य गुरु शुक्राचार्य की तपोभूमि पटना देवकली के शिव मंदिर में सुबह से ही शिव भक्तों का तांता लगा हुआ है। हजारों की संख्या में श्रद्धालु सुबह से लंबी लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना कर रहे हैं और मन्नते मांग रहे हैं। भक्तजन पूजा-पाठ के उपरांत मेले का आनंद भी उठा रहे है।मेले में सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। वहीं क्षेत्राधिकारी जलालाबाद सरदार मस्सा सिंह ने शिव मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

शिव पुराण के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन ही देशभर में द्वादश ज्योतिर्लिंग प्रकट हुए थे। मान्यता है कि इस महापर्व पर शिव और पार्वती का विवाह हुआ था और भोलेनाथ ने वैराग्य जीवन त्यागकर गृहस्थ जीवन अपनाया था।वहीं श्रद्धालुओं का कहना है कि भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष हजारों श्रद्धालु पटना देवकली पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर मन्नतें मांगते हैं।

रिपोर्ट : प्रदीप कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें