बॉलीवुड के ‘किंग खान’ यानी शाहरुख खान के साथ काम करना कौन नहीं चाहता. लंबे समय के बाद शाहरुख एक के बाद एक तीन फिल्मों में नजर आने वाले हैं. उनका स्वाभाव वर्क प्लेस में कैसा रहता है अक्सर ये उनके को-स्टार्स बताते हैं. शाहरुख इतने नम्र दिल के इंसान हैं कि लोग एक बार मिल ही उनके मुरीद हो जाते हैं. ऐसा ही कुछ हाल उनके साथ काम करने वाला का भी है. अपने शालीन व्यवहार के कारण ही लोगों के बीच में वह किंग खान के नाम से जाने जाते हैं।
सिनेमैटोग्राफर Lawrence D’Cunha ने शाहरुख खान के साथ काम और उनके शालीन व्यवहार के बारे में बात कर उनकी जमकर तारीफ की है. उन्होंने किंग खान के साथ तस्वीर शेयर कर उनके साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
Lawrence D’Cunha ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट शेयर किया. उन्होंने उस पोस्ट में लिखा- ‘शाहरुख खान, किंग खान के साथ मेरी पहली एड फिल्म की शूटिंग!!! हालांकि उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म के लिए पूरी रात शूटिंग की, लेकिन वह समय से थोड़ा लेट आए लेकिन देरी के लिए माफी मांग ली… वह बहुत सम्मानजनक, पूरी तरह से पेशेवर थे, फिर भी मजाक कर रहे थे और सेट पर लोगों को हंसा रहे थे. हमारे पास उनके लिए स्टैंड नहीं था, इसलिए वह अपने शूट प्वाइंट पर बैठ गए. उन्होंने मुझसे पूछा कि क्या मैं लाइटिंग जारी रख सकता हूं, जबकि वे उस वक्त अपने लाइन्स की रिहर्सल कर रहे थे. वे अपने टेक्निशियंस और क्रू को अच्छी तरह याद रखते थे, सभी को उनके नाम से पुकारते थे. उनके साथ सेट पर बिताया एक भी पल उदासीन नहीं था।
Lawrence के इस पोस्ट पर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं. लोग शाहरुख खान को नेक दिलवाला बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इसलिए तो वह किंग खान हैं. एक अन्य ने लिखा- ग्लोबल सुपरस्टार शाहरुख खान, एक अन्य फैन ने उन्हें- एक सच्चा सज्जन इंसान और प्रोफेशनल बताया. वहीं कुछ लोग कॉमेंट में एड के बारे में भी पूछ रहे हैं कि आखिर एड कब टेलीकास्ट होगा।













