सोनभद्र :चार प्रान्तों के कलाकारों संग हिंडाल्को में दिखा विंध्य महोत्सव का रंग

Facebook
X
WhatsApp

रेणुकूट: भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय,उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज द्वारा आयोजित जिला प्रशासन एवं हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के संयुक्त तत्वावधान में रामलीला परिसर में विंध्य महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हिंडाल्को रिडक्शन प्लांट हेड बी.जे. अलेक्जेंडर ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यक्रम में आए 4 राज्यों के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों का मन जीत लिया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश व झारखंड से आए राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।इस मौके पर एनआरएलएम के डी0सी0 अरुण कुमार जौहरी एंव डी0 एम0 एम0 एम जी रवि, पिपरी थाना अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, हिंडाल्को संस्थान के पब्लिसिटी एवं प्रशासनिक विभाग के प्रमुख संजय सिंह, हिंडाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अभिजीत कुमार समेत बड़ी संख्या में नगरवासी, हिंडालको संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में एडमिन, पीआर एवं सुरक्षा विभाग के सजल साहा, राहुल सिंह, अनुज सिंह, तथा प्रशांत श्रीवास्तव व अन्य का अहम योगदान रहा।

रिपोर्ट : सुशील कुमार गुप्ता

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें