Chandauli: नौगढ़-नौगढ़ थाना क्षेत्र के बोदलपुर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना में सर्पदंश से 10 वर्षीय बालक अमन की मौतहो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
बोदलपुर निवासी फुलगेंद अपने छोटे बेटे अमन को लेकर घर के पास जंगल में भैंस चराने गए थे। (Chandauli) इसी दौरान अमन खेलते-खेलते एक झाड़ी के पास पहुंचा, जहां अचानक सर्प ने उसके हाथ में डंस लिया
Also Read – Chandauli: चंदौली नौगढ़ पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को किया विफल, एक तस्कर गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद
घबराए पिता फुलगेंद ने अमन को तत्काल तेंदुआ स्थित एक बाबा के पास झाड़फूंक के लिए ले गए, लेकिन बाबा ने स्थिति गंभीर देखते हुए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ ले जाने की सलाह दी। (Chandauli) अस्पताल पहुंचने पर डॉ. नागेंद्र पटेल ने अमन को मृत घोषित कर दिया।
जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली, पूरे परिवार में कोहराम मच गया। (Chandauli) नौगढ़ सीएचसी में परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश यादव मौके पर पहुंचे और शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
Also Read –Bigg Boss 19 Contestants: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
अमन के पिता फुलगेंद मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनके तीन बेटों में अमन सबसे छोटा था। इस घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।










