बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा के एडमिट कार्ड आज यानी 25 जनवरी 2022 को जारी कर दिए गए हैं बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में 16 लाख 48 हजार 894 परीक्षार्थी शामिल होंगे छात्रों को उनके एडमिट कार्ड स्कूलों में दिए जाएंगे. कोई भी छात्र खुद बिहार बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं कर पाएगा.
बिहार बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं आपकी जानकारी के लिए बता दें, बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं के एडमिट कार्ड स्कूलों में पहुंचा दिए गए हैं. सभी छात्रों को अपने प्रवेश पत्र वहीं से कलेक्ट करने होंगे. बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 17 से 24 फरवरी 2022 तक चलेगी. ये परीक्षाएं बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा के खत्म होने के बाद शुरू होगी.
हर प्रवेश पत्र पर स्कूल के प्रिंसिपल का हस्ताक्षर और मुहर लगाना जरूरी है. इसे परीक्षा के दौरान केंद्र पर चेक किया जाएगा. सभी छात्रों से अनुरोध है कि बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा शुरू होने से पहले अपने स्कूल जाकर एडमिट कार्ड कलेक्ट कर लें. बिना एडमिट कार्ड के किसी को भी परीक्षा केंद्र के अंदर एंट्री नहीं दी जाएगी.
बिहार बोर्ड परीक्षा केंद्र पर सभी छात्रों की स्ट्रिक्ट चेकिंग की जाएगी. इस साल ज्यादा ठंड के मौसम को देखते हुए छात्रों को जूते-मोजे पहनने की इजाजत दे दी गई है. लेकिन परीक्षा केंद्र में एंट्री से पहले सभी छात्रों के जूते-मोजे उतरवा कर उनकी चेकिंग की जाएगी. यह सब परीक्षा को नकल विहीन करवाने के लिए किया जा रहा है.









