Chandauli: बरहनी क्षेत्र से 16 वर्षीय किशोर लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

रिपोर्ट- मधु कुमारी

Chandauli: जनपद चंदौली के बरहनी ब्लॉक अंतर्गत कंदवा थाना क्षेत्र के अदसड़ गांव से 16 वर्षीय किशोर परमहंस कुमार उर्फ सत्यम उर्फ गटालू के लापता होने से परिवार और क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

परिजनों के अनुसार, किशोर 6 जनवरी की सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। (Chandauli) परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और परिचितों के यहां खोजबीन की, परंतु कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद 8 जनवरी को कंदवा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वहीं, 9 फरवरी को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर शीघ्र बरामदगी की मांग की गई।

WhatsApp Image 2026 02 15 at 6.35.02 AM

Also Read –Barabanki: बाराबंकी के टिकैतगंज में हुआ भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक, गूंजा हर-हर महादेव का जयघोष

बताया जा रहा है कि किशोर कक्षा नौ का छात्र है और स्वभाव से चंचल है। वह सोशल मीडिया, विशेषकर Instagram, का अधिक उपयोग करता था। पुलिस के अनुसार, उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ है, जिससे उसकी लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही है।

लंबे समय से कोई सुराग न मिलने के कारण परिजन बेहद परेशान हैं और किसी भी सूचना का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Chandauli) परिवार ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को किशोर के संबंध में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत संपर्क करें।

Also Read –Nirahua Wife Video: पहली बार दिनेश लाल यादव संग दिखी उनकी पत्नी, जानिए कौन हैं व क्या करतीं हैं

संपर्क:

अरुण कुमार सिंह — 9580 5062 72

परिजनों को उम्मीद है कि पुलिस और जनसहयोग के माध्यम से किशोर जल्द ही सकुशल अपने घर लौट आएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें