Bareilly Accident: सड़क हादसे में हेड कॉन्स्टेबल की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Facebook
X
WhatsApp

Bareilly Accident: बरेली में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शाही थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल वाजिद की मौत हो गई। घटना उस समय घटी जब वाजिद अपनी ड्यूटी पूरी कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। (Bareilly Accident) हादसे के बाद पुलिस ने घायल को तुरंत इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डाक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया ।हेड कांटेबल की मौत की सूचना मिलते ही उनके परिवार में कोहराम और पुलिस विभाग मे शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया है हादसा नेशनल हाईवे 24 पर फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र में हुआ।

image 51

थाना शाही मे तैनात हेड कांस्टेबल वाजिद शुक्रवार की रात को रोज की तरह ड्यूटी करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही उनकी बाइक फतेहगंज पश्चिमी थाना क्षेत्र मे हाईवे पर पहुंची तभी किसी तेज रफ़्तार अज्ञात वाहन ने हेड कांस्टेबल की बाइक को टक्कर मार दी। (Bareilly Accident) टक्कर मारने के बाद अंधेरा का फायदा उठाकर वाहन चालक मौक से फरार हो गया ,टक्कर लगने से वाजिद गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया मौत की सूचना मिलते ही मृतक के घर मे कोहराम मच गया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमोर्टम के लिए भेज दिया।

image 52

यह हादसा रात करीब 9 बजकर 50 मिनट पर हुआ, जब सड़क पर सन्नाटा था और अंधेरे की वजह से वाहन की पहचान नहीं हो सकी। (Bareilly Accident) इस घटना के बाद वाजिद के परिवार में शोक की लहर है और पुलिस विभाग भी इस दुखद घटना से आहत है। पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें