Prince Sheikh Hamdan India: पीएम मोदी के निमंत्रण पर भारत आ रहे दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान,व्यापार सम्मेलन में होंगें शामिल

Facebook
X
WhatsApp

Prince Sheikh Hamdan India: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूत 8 से लेकर 9 अप्रैल तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर रहने वाले हैं। ऐसे में प्रधानमंत्री मोदी,विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से वह मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मुंबई में एक व्यापार सम्मेलन में भी वो शामिल होंगे। (Prince Sheikh Hamdan India) उनकी इस यात्रा को भारत- यूएई के रणनीतिक संबंधों को मजबूती देने और द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को आगे बढ़ाने का संकेत माना जा रहा है।

image 80

Prince Sheikh Hamdan India: भारत दौरे पर दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान

आपको बता दे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर शेख हमदान भारत आ रहे हैं और दुबई के क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी पहली आधिकारिक भारत यात्रा होगी।

क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत यूएई के संबंधों को देगी मजबूती

विदेश मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख हमदान के साथ उनके कई मंत्री भी भारत आएंगे जिसमें उनके वरिष्ठ सरकारी अधिकारी और उच्च स्तरीय व्यापक प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा। (Prince Sheikh Hamdan India) क्राउन प्रिंस की यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों को मजबूती देगी साथ ही साथ द्विपक्षी व्यापार और सांस्कृतिक सहयोग को भी आगे बढ़ाएगी।

image 81

आपको बता दें कि यूएई के साथ भारत के वाणिज्यिक और सांस्कृतिक संबंधों में दुबई लंबे समय से महत्वपूर्ण भूमिका में रहा है। अमीरात में भारतीय प्रवासियों की संख्या लगभग 43 लाख है जिसमें से अधिकांश दुबई में रहते हैं इस यात्रा से भारत यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बल मिलेगा और दुबई के साथ भारत के संबंधों के और अच्छा और आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें