Akhilesh Yadav Meets Ramjilal Suman: रामजीलाल सुमन के घर पहुंचे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बढ़ाई गई सुरक्षा

Facebook
X
WhatsApp

Akhilesh Yadav Meets Ramjilal Suman: आज यानी शनिवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आगरा दौरे पर हैं। जहाँ वे राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन से मुलाकात करने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। राणा सांगा विवाद के बाद से अखिलेश यादव और रामजी लाल सुमन की यह पहली मुलाकात है। (Akhilesh Yadav Meets Ramjilal Suman) अखिलेश यादव के आने से पहले रामजी लाल सुमन के आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। बता दें कि आज अखिलेश यादव ने आगरा दौरे से पहले पुलिस-प्रशासन भी है अलर्ट पर है। सुबह से ही बैरेकेडिंग पूरे शहर में कर दी गई है।

image 197

Akhilesh Yadav Meets Ramjilal Suman: आगरा पुलिस है अलर्ट पर

आगरा पुलिस की तरफ से पहले ही लोगों को नोटिस जारी करके आदेश दे दिया गया है कि वे बाहरी लोगों को अपने घरों में न बुलाये। आज दोपहर तक में अखिलेश यादव आने वाले हैं। डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि शहर की सीमाओं पर पुलिस बल की तैनाती की गई है, साथ ही सोशल मीडिया सेल को भी सतर्क कर दिया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें