Ceasefire Violation: अगर आज रात सीजफायर तोड़ा, मिलेगा तगड़ा जवाब, भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Facebook
X
WhatsApp

Ceasefire Violation: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच भारतीय सेना ने 11 मई को एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। (Ceasefire Violation) इस दौरान सेना के अधिकारियों ने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में विस्तृत जानकारी दी और पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर आज रात सीजफायर उल्लंघन किया गया तो उसे एक सख्त और प्रभावी जवाब दिया जाएगा। सेना ने कहा किसी भी प्रकार के सीजफायर उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Ceasefire Violation: 10 मई को हुई सीजफायर की घोषणा

10 मई को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी थी कि शाम 5 बजे से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू किया जाएगा। हालांकि, कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान की ओर से सीजफायर उल्लंघन की खबरें सामने आईं। (Ceasefire Violation) सीमावर्ती क्षेत्रों में गोलीबारी की घटनाएं रिपोर्ट की गईं लेकिन इसके बाद स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो गई।

image 94

सेना की ओर से दी गई स्पष्टीकरण

भारतीय सेना के अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पाकिस्तान द्वारा सीजफायर उल्लंघन के बाद भारतीय सेना ने तुरंत ही स्थिति को नियंत्रण में लिया। सेना ने स्पष्ट किया कि भारत का उद्देश्य शांति बनाए रखना है लेकिन किसी भी प्रकार के उकसावे का जवाब देने के लिए भारतीय सेना पूरी तरह तैयार है। अधिकारियों ने यह भी कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अभी भी चल रहा है। इसके तहत सीमा पर सभी सुरक्षा इंतजाम कड़े किए गए हैं और पाकिस्तान को किसी भी प्रकार के हमले या सीजफायर उल्लंघन का खामियाजा भुगतने के लिए तैयार रहना होगा।

भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध

भारतीय सेना ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि भारत अपनी सीमाओं की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सेना के अधिकारी ने कहा, हमारी प्राथमिकता हमारे नागरिकों और सीमा की सुरक्षा है। अगर पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन करता है तो भारतीय सेना कड़ी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं हटेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें