Bulandshahr News: हाइवे पर ट्रक में घुसी DCM , चालक सहित 3 श्रमिकों की मौत, 31 घायल

Facebook
X
WhatsApp

Rahul Gandhi: बीते दिन गुरूवार को राहुल गांधी बिहार के दरभंगा में थे। जहाँ उन्होंने आंबेडकर छात्रावास में छात्रों को सम्बोधित किया था। इस कार्यक्रम के लिए उन्हें वहां के प्रशासन से मंजूरी नहीं मिली थी। जिसके बाद वो पैदल ही छात्रों से मिलने उन्हें हॉस्टल चले गए थे। प्रशासन की मंजूरी के बिना ‘शिक्षा, न्याय संवाद’ कार्यक्रम आयोजित करने के सिलसिले में राहुल गाँधी और कांग्रेसी कार्यक्रताओं समेत बीस लोगों पर एफआईआर दर्ज हुई है। वहीं 100 से ज्यादा अज्ञात लोगों पर भी एफआईआर दर्ज हुई है।

image 177

Bulandshahr News: क्यों दर्ज हुई एफआईआर

मामला दरभंगा के आंबेडकर कल्याण छात्रावास का है, जहां गुरुवार को राहुल गांधी ने छात्रों से संवाद किया। दरअसल, कांग्रेस के ‘जनसंपर्क अभियान’ के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था। लेकिन जिला प्रशासन ने पहले ही इस कार्यक्रम को अनुमति देने से इनकार कर दिया था और कार्यक्रम के लिए कोई वैकल्पिक स्थल सुझाया था। कांग्रेस की ओर से इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया गया और तय कार्यक्रम पर अड़े रहने का फैसला किया गया। (Bulandshahr News) प्रशासन की रोक के बावजूद राहुल गांधी छात्रावास परिसर में पहुंचे और छात्रों को संबोधित किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने मुख्य रास्ते के बजाय किसी अन्य मार्ग से परिसर में प्रवेश किया। प्रशासन और पुलिस की तमाम आपत्तियों के बावजूद कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए।

image 178

इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

इस पूरे कार्यक्रम के बाद प्रशासन ने कड़े रुख अपनाते हुए पहली एफआईआर लहेरियासराय थाना में मजिस्ट्रेट खुर्शीद आलम की ओर से दर्ज कराई गई, जिसमें धारा BNS 163 (जो पहले धारा 144 हुआ करती थी) के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है। दूसरी एफआईआर जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार की शिकायत पर दर्ज हुई, जिसमें बिना अनुमति छात्रावास परिसर में जबरन घुसकर कार्यक्रम करने का आरोप है। (Bulandshahr News) एफआईआर में नामजद नेताओं में राहुल गांधी के अलावा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा, विधायक शकील अहमद खान, प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, उप मेयर नाजिया हसन और मशहूर छात्र नेता मशकूर उस्मानी शामिल हैं।

बता दें कि एसडीएम विकास कुमार और एसडीपीओ अमित कुमार ने एफआईआर दर्ज होने की पुष्टि की है। (Bulandshahr News) अब प्रशासन इस मामले की गहराई से जांच कर रहा है और सभी नामजद व अज्ञात लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें