IPL 2025: मुंबई इंडियंस की हार पर कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा कि श्रेयस अय्यर ने मैच… इनको ठहराया जिम्मेदार

Facebook
X
WhatsApp

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) को पंजाब किंग्स (PBKS) के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा। (IPL 2025) इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस (MI) का खिताबी सफर समाप्त हो गया। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम की हार का ठीकरा मुख्य रूप से गेंदबाजों के सिर पर फोड़ते हुए कहा कि टीम की गेंदबाजी अपनी योजनाओं को मैदान पर सही ढंग से लागू करने में विफल रही, उस कारण से पंजाब किंग्स ने बड़े लक्ष्य को हासिल किया।

image 15

IPL 2025: गेंदबाज डेथ ओवरों में नाकाम रहे

मुंबई टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया, एक प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया, उनकी गेंदबाजी में कमी रही, गेंदबाज विशेष रूप से डेथ ओवरों में नाकाम रहे, जहां श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच को पंजाब के पक्ष में मोड़ दिया, उनको यॉर्कर और धीमी गेंदों को बेहतर तरीके से करना चाहिए था, हमने अपनी योजनाओं को ठीक से अंजाम नहीं दिया, जो हमारी हार का मुख्य कारण रहा है।

इस दौरान कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी व्यक्तिगत गलतियों को स्वीकार किया। (IPL 2025) उन्होंने कहा कि एक कप्तान के रूप में अपनी टीम को बेहतर तरीके से प्रबंधित कर सकते थे, कुछ निर्णय गलत साबित हुए है। हम सभी को बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत थी, मैं खुद भी इसमें शामिल हूं। हार्दिक पांड्या ने पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने दबाव में रहते हुए एक शानदार पारी खेली, अपनी टीम को जीत दिलाई। श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी निर्णायक साबित हुई।

छठवां खिताब जीतने का सपना टूटा

आईपीएल 2025 क्वालीफायर-2 अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। (IPL 2025) जहां मुंबई इंडियंस का पंजाब किंग्स से सामना हुआ। इस मैच में श्रेयस अय्यर की 87 रनों की नाबाद पारी के दम पर पंजाब ने मुंबई को 5 विकेट से हराया। इस मैच में मिली जीत के साथ पंजाब की टीम ने 11 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है। जहां अब फाइनल में पंजाब का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से 3 जून को होगा। वहीं हार के साथ मुंबई इंडियंस का छठवां खिताब जीतने का सपना टूट गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें