Royal Challenger Bengluru: RCB और DNA के अधिकारियों की गिरफ्तारी, पूर्व हाईकोर्ट जज माइकल कुन्हा करेंगे जांच, कड़ी कार्रवाई जारी

Facebook
X
WhatsApp

Royal Challenger Bengluru: आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत के बाद हुए विजय जुलूस में भगदड़ मचने के दो दिन बाद शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने RCB के निखिल सोजले और इवेंट मैनेजमेंट कंपनी डीएनए के सुनील मैथ्यू को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया। (Royal Challenger Bengluru) इसके अलावा, पुलिस ने दो और लोगों को भी हिरासत में लिया है, जिनकी भूमिका की जांच जारी है। इससे पहले गुरुवार को पुलिस ने इस घटना को लेकर RCB, डीएनए इवेंट कंपनी और कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के खिलाफ केस दर्ज किया था।

image 53

Royal Challenger Bengluru: गिरफ्तारी के आदेश

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पुलिस को साफ कहा था कि जिन जिम्मेदार लोगों की जरूरत हो, उन्हें गिरफ्तार किया जाए। पुलिस के अनुसार, कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) के कुछ अधिकारी अभी भी फरार हैं और उनकी खोज जारी है। (Royal Challenger Bengluru) यह भगदड़ तब हुई थी जब हजारों लोग चिन्नास्वामी स्टेडियम और उसके आसपास जमा थे। भीड़ को सही तरीके से नियंत्रित न करने की वजह से कई लोग घायल हो गए और कुछ की मौत भी हो गई।

कई अधिकारियों को सस्पेंड किया गया

गुरुवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बड़ा फैसला लिया और बेंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर बी. दयानंद समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि प्रशासन की गलती और सुरक्षा में चूक करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। (Royal Challenger Bengluru) वहीं, कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस घटना पर खुद से मामला उठाया है और राज्य सरकार को 10 जून तक पूरी रिपोर्ट देने को कहा है। अदालत ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है और जनता की सुरक्षा में हुई लापरवाही को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

पूर्व हाईकोर्ट के जज माइकल कुन्हा जांच करेंगे

कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि इस घटना की जांच पूर्व हाईकोर्ट जज माइकल कुन्हा करेंगे। सरकार ने एक न्यायिक आयोग बनाया है जो भीड़ प्रबंधन, योजना और काम में हुई गलतियों की जांच करेगा। यह आयोग 30 दिनों में अपनी रिपोर्ट देगा। बेंगलुरु की यह दुखद घटना पूरे देश को हिला कर रख दिया है। लोग सोशल मीडिया पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सरकार ने भरोसा दिया है कि पीड़ितों को न्याय मिलेगा और दोषियों को सजा दी जाएगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें