
Chandauli: चंदौली नौगढ़-बुधवार को नौगढ़ थाना क्षेत्र के भरदुआ गांव में वन विभाग और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई वन भूमि पर अवैध जुताई को रोकने पहुँचे रेंजर मक़सूद हुसैन की गाड़ी को गांववालों ने घेर कर घंटों तक रोके रखा।
वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई किए जाने की सूचना ग्रामीणों ने रेंजर को दी। (Chandauli) मौके पर पहुँचे रेंजर ने जुताई कर रही ट्रैक्टर की चाभी निकाल ली, जिससे नाराज़ होकर अतिक्रमणकरियो के पुरुष और महिलाएं लाठी-डंडों के साथ विरोध पर उतर आए। रेंजर की सरकारी गाड़ी को घेर लिया गया और गाली गलौज के साथ मारपिट पर उतारू हो गए.
Also Read –War 2 Song Aavan Jaavan: सैयारा गाने को टक्कर देगा वॉर 2 का रोमांटिक गाना आवां-जावां हुआ रिलीज
रेंजर मक़सूद हुसैन ने नौगढ़ थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मुखबिर की सूचना पर भरदुआ गांव के लहसुनिया बीट में भोलानाथ, मुलायम सिंह, धर्मवीर सिंह, प्रेम सिंह और सोमेश कुमार द्वारा वन भूमि पर ट्रैक्टर से जुताई की जा रही थी। (Chandauli) मौके पर पहुँचने पर उन्होंने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन आरोपितों ने ट्रैक्टर छुड़ा लिया और महिलाओं व पुरुषों ने मुझे और कर्मचारियों को घेरकर गाली-गलौज तथा मारपीट की कोशिश की।
Also Read –World War II Story: द्वितीय विश्व युद्ध का सबसे भयानक अध्याय, जानिए परमाणु हमलों की पूरी दास्तान
घटना की जानकारी मिलने पर नौगढ़ के थानाध्यक्ष रमेश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और मामले को शांत कराया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर पूर्व में 2018 में वृक्षारोपण भी किया गया था जिसे अतिक्रमणकारियों ने काटकर खेती शुरू कर दी थी। (Chandauli) थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच जारी है और अतिक्रमणकारियों को थाने बुलाया गया है।
रेंजर मक़सूद हुसैन ने स्पष्ट किया कि सरकारी वन भूमि पर कब्जा, सरकारी कार्य में बाधा तथा वन संपदा को नुकसान पहुँचाने के मामलों में दोषियों पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।















