Chandauli: चंदौली नौगढ़ में कुश्ती प्रशिक्षण की नई शुरुआत, प्रतिभावान बच्चों के लिए सुनहरा अवसर

Facebook
X
WhatsApp

Chandauli: नौगढ़-चंदौली ज़िले के नौगढ़-वनांचल क्षेत्र के बच्चों के लिए खेल क्षेत्र में सुनहरे भविष्य की राह खुल गई है। (Chandauli) ‘एक जनपद, एक खेल’ योजना के तहत राजकीय इंटर कॉलेज, नौगढ़ को खेलो इंडिया सेंटर के रूप में चयनित किया गया है, जहाँ अब कुश्ती प्रशिक्षण की नि:शुल्क सुविधा शुरू हो गई है।

इस केंद्र में कुश्ती कोच के रूप में रामजनम यादव की नियुक्ति की गई है। (Chandauli) वे चंदौली के मूल निवासी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के बच्चों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण और मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है। कोच रामजनम यादव ने जानकारी दी कि जल्द ही बच्चों की चयन प्रक्रिया शुरू की जाएगी और उन्हें तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 11.32.33 AM

Also Read –Chandauli: हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी बैठक सम्पन्न चंदौली में व्यापक आयोजन की रूपरेखा तैयार

जिला क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क रहेगा और प्रतिभावान बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक सभी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे। (Chandauli) यह पहल वनवासी क्षेत्रों के बच्चों को खेलों में आगे लाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों में भी इस कदम को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोर्ट -विशाल गुप्ता

Also Read –Priyanka Gandhi Support Rahul Gandhi: ‘राहुल गांधी सच्चे भारतीय हैं या नहीं… ये जज नहीं तय करेंगे’, भाई को लेकर बहन प्रियंका का करारा जवाब

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें