Chandauli: चंदौली नौगढ़-नौगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक प्रयास को विफल करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। (Chandauli) बुधवार सुबह गश्त के दौरान अतरवा नई बस्ती के जंगल में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया।
Also Read –Ballia News: ‘हम कारनामों को उजागर करेंगे तो छुपने की जगह नहीं मिलेगी…’, उमाशंकर सिंह का मंत्री दयाशंकर पर करारा पलटवार
पुलिस टीम ने मौके से पाँच जीवित गोवंश भी बरामद किए, जिन्हें तस्कर बिहार के पशु मेलों में वध हेतु बेचने की योजना बना रहे थे। (Chandauli) गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विमलेश यादव निवासी लालतापुर, चकरघट्टा के रूप में हुई है।
पूछताछ में विमलेश ने बताया कि वह सस्ते दामों पर गोवंश खरीदकर उन्हें जंगल के रास्ते बिहार ले जाता है, जहां से उन्हें पशु मेलों के माध्यम से पश्चिम बंगाल के पंडुआ भेजा जाता है। यह तस्करी लंबे समय से चल रही थी और पुलिस की सतर्कता से इसका पर्दाफाश हुआ।
Also Read –Bigg Boss 19 Contestants: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट
थानाध्यक्ष रमेश यादव ने बताया की गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है जबकि फरार साथी की तलाश जारी है।










