Sonbhadra: आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता आयोजित

Facebook
X
WhatsApp

Sonbhadra: रेणुकूट। हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट में बुद्धवार को उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा खेलकूद के अन्तर्गत 69वीं जिला स्तरीय हैण्डबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें अन्डर-19, अन्डर-17 व अन्डर-14 बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग में अलग- अलग विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। (Sonbhadra) प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।

WhatsApp Image 2025 08 06 at 10.11.46 PM

Also Read –Chandauli: चंदौली नौगढ़ पुलिस ने गोवंश तस्करी के प्रयास को किया विफल, एक तस्कर गिरफ्तार, पांच गोवंश बरामद

जहाँ प्रतियोगिता के अन्डर-14 के बालक वर्ग सेंट जेवियर इण्टर कॉलेज, रॉबर्टसगंज विजेता तथा ख्रीष्ट ज्योति हाई स्कूल रेणुकूट उप विजेता रहा वहीं बालिका वर्ग में मेजबान आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता तथा ख्रीष्ट ज्योति हाई स्कूल रेणुकूट उप विजेता रहा। (Sonbhadra) प्रतियोगिता के अन्डर-17 के बालक वर्ग आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता तथा सेंट जेवियर इण्टर कॉलेज, रॉबर्टसगंज उप विजेता रहा। प्रतियोगिता के अन्डर-19 के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में मेजबान आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट विजेता तथा सेंट जेवियर इण्टर कॉलेज, राबर्टसगंज व ख्रीष्ट ज्योति हाई स्कूल रेणुकूट क्रमशः उप विजेता रहे। (Sonbhadra) ये सभी विजेता व उपविजेता में से चयनित खिलाड़ी आगामी मण्डलीय प्रतियोगिता में सोनभद्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने खेल को शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक बताया तथा समाज में खेलों की भूमिका को समझाते हुए सभी को बधाई दी।

Also Read –Bigg Boss 19 Contestants: इंतजार हुआ खत्म, सामने आई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स की पूरी लिस्ट

प्रतियोगिता विद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी शिक्षिका मीरा जायसवाल के कुशल नेतृत्व में खेल शिक्षक बलबीर सिंह, एच0 एन0 सिंह व जितेन्द्र कुमार सिंह के सहयोग से सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में अन्य विद्यालयों के शिक्षकों जगदम्बा प्रसाद व अनिमेष रजक के साथ-साथ विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों का सहयोग अत्यन्त सराहनीय रहा।

रिपोर्ट- सुनील ठाकुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें