Sonbhadra News: पहरा दे रहे पीएसी जवान ने खुद को मारी गोली, तीन दिन पूर्व वीवीआईपी ड्यूटी से लौटा था वापस

Facebook
X
WhatsApp
image 69

Sonbhadra News: बलिया के रहने वाले पीएसी जवान ने जिले के दुद्धी कोतवाली क्षेत्र स्थित अमवार पीएसी कैंप में शुक्रवार की सुबह खुद को गोली मार ली। ड्यूटी के समय गोली मारने की खबर से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उसने अपनी आवंटित एसएलआर (सेल्फ-लोडिंग राइफल) से अपना भेजा उड़ा लिया। (Sonbhadra News) गोली की आवाज सुनकर जब दूसरे जवानों की नजर उसकी तरफ गई तो वह खून से लथपथ होकर नीचे गिरा था। आनन-फानन में उसे दुद्धी सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिले में उसकी तैनाती पीएसी बटालियन 39 जी कंपनी मिर्जापुर के जरिए हुई थी।

Also Read –Himachal Pradesh Accident: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा, 6 लोगों की मौत

घटना की जानकारी पाकर पहुंचे सीओ दुद्धी राजेश कुमार राय, पीएसी इंचार्ज नक्सल देव नारायण यादव, डिप्टी कमांडेंट विजय आनंद ने जवानों से पूछताछ कर जरूरी जानकारी हासिल की। घटना की जानकारी परिजनों को देने के साथ ही, शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी स्थित मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया। (Sonbhadra News) ऐसी क्या परिस्थिति थी कि उसने खुद को गोली मार ली, इसका जवाब जहां पुलिस और पीएसी के अफसर ढूंढ़ने में लगे हैं। वहीं, पीएसी के साथ पुलिस महकमे में भी वाकये को लेकर हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

Sonbhadra News: पीएम के वाराणसी दौरे के बाद जवान ने कैंप में दर्ज कराई थी आमद

बताया जा रहा है कि बलिया जिले के आलमपुर पोस्ट गड़वार का रहने वाला कांस्टेबल संदीप सिंह (26) पुत्र विनोद सिंह खरवार (पीएनओ 210643774) पिछले कुछ महीनों से अमवार में स्थापित पीएसी कैंप में तैनात था। कुछ दिन पहले उसे वीवीआईपी ड्यूटी के लिए वाराणसी भेजा गया था। काशी में पांच अगस्त को पीएम के दौरे के बाद उसने पीएसी बटालियन 39 जी कंपनी मिर्जापुर के अमवार स्थित कैंप में अपनी आमद दर्ज कराई थी।

Also Read –Salman Khan Bodyguard Shera: कितने अमीर हैं? जिनके पिता का हुआ 88 साल की उम्र में कैंसर से निधन

शुक्रवार की सुबह उसकी ड्यूटी पहरे पर लगी हुई थी। बताया जा रहा है कि अचानक उसे न जाने क्या सूझा, 3 बजकर 50 मिनट पर उसने एसएलआर को अपने गर्दन से सटे चेहरे वाले हिस्से में सटाकर खुद को गोली मार दी। (Sonbhadra News) इसके चलते गोली उसके गर्दन से होकर सिर को भेदते हुए बाहर निकल गई। गोली की आवाज से जहां पीएसी कैंप में अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं, दूसरे जवानों की जब उसकी तरफ नजर गई तो देखा कि वह खून से लथपथ होकर नीचे गिरा हुआ था। आनन-फानन में उसे कैंप में तैनात जवान लेकर सीएचसी दुद्धी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्या नींद में दब गया ट्रिगर? छानबीन जारी

उधर, घटना की जानकारी जैसे ही पीएसी और पुलिस महकमे के अफसरों को मिली, हड़कंप की स्थिति बन गई। पीएसी इंचार्ज नक्सल, डिप्टी कमांडेंट के साथ ही सीओ दुद्धी सीएचसी पहुंच गए। जवानों से जानकारी लेने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी जानकारी ली। (Sonbhadra News) जवान ने खुद को गोली क्यों मारी? कहीं नींद यानी झपकी की स्थिति में उसने, गर्दन से एसएलआर सटाकर ट्रिगर तो नहीं दबा दिया, इसको लेकर भी चर्चाएं बनी रहीं।फिलहाल सही वजह क्या है, अगर उसने जानबूझकर आत्महत्या की तो इसकी क्या वजह हो सकती है? इसको लेकर पुलिस और पीएसी महकमे के अफसर अपने स्तर से छानबीन में जुटे हुए थे। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने बताया कि इस प्रकरण में आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें